LIVE
Severe Heat Wave Updates: यूपी, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, चुरू में बिजली कटौती होने पर लोगों ने विद्युत टीम को बंधक बनाया
Severe Heat Wave Updates: यूपी, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, चुरू में बिजली कटौती होने पर लोगों ने विद्युत टीम को बंधक बनाया
MAY 23, 2024 16:21 IST
गुजरात में भीषण गर्मी का प्रकोप, हीटवेव का अलर्ट जारी
गुजरात में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बढ़ते तापमान के साथ यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि गुजरात के कंडला में 46 डिग्री, अहमदाबाद में 45.9 गिर्री, गांधीनगर में 45.7 डिग्री और अमरेली में 44.9 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है।
MAY 23, 2024 15:10 IST
चंडीगढ़ में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। शहर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते में शहर का तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।
MAY 23, 2024 14:12 IST
एमपी में हीटवेव
मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। एमपी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। बता दें कि भोपाल और इंदौर दोनों ही सीजन के सबसे गर्म शहर हैं।
MAY 23, 2024 13:19 IST
चुरू में बिजली कटौती होने पर लोगों ने विद्युत टीम को बंधक बनाया
राजस्थान के चुरू जिले में भीषण गर्मी के बीच विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदार को बंधक बना लिया। आरोप है कि बिजली कटौती की शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा। लिहाजा, उन्हें इस तरह का कदम उठाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
MAY 23, 2024 13:05 IST
हरियाणा में गर्मी के तेवर
हरियाणा में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। यहां तापमान बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बता दें कि सिरसा में तापमान बढ़कर 47.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
MAY 23, 2024 12:13 IST
दिल्ली में कब आएगा मानसून
दिल्ली में प्रचंड गर्मी से परेशान लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान को देखते हुए लोग राहत की बारिश की राह देख रहे है। हाल ही मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मानसून 2 जुलाई तक पहुंच सकता है।
MAY 23, 2024 11:35 IST
राजस्थान के 22 जिलों में लू का अलर्ट
राजस्थान में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 50 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है। इसके अलावा 22 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जयपुर कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, धौलपुर, जालोर, फतेहपुर सहित अन्य कई जिले शामिल हैं।
MAY 23, 2024 10:03 IST
Gurugram: गुरुग्राम में हीटवेव का रेड अलर्ट
गुरुग्राम में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने आने वाले 4 से 5 दिनों में शहर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी बढ़ता जा रहा है। बता दें कि शहर का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री है।
MAY 23, 2024 09:33 IST
उत्तराखंड में फटे बादल, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड में फटे बादल, पढ़ें पूरी खबर
MAY 23, 2024 07:54 IST
आज देशभर कैसा रहेगा मौसन, कहां गर्मी, कहां बारिश, पढ़ें पूरी खबर
देशभर के अधिकांश राज्य गर्मी से उबल रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश हीटवेव से लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहां गर्मी, कहां बारिश, पढ़ें पूरी खबर
MAY 23, 2024 05:59 IST
बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने गर्मी से दी राहत
बिहार के अलग अलग जगहों पर देखने को मिल रहा था। दिन का अधिकतम तापमान 45°C तक पहुंच चुका था। कई जिलों में भीषण लू का भी प्रकोप जारी रहा, लेकिन बुधवार को तेज हवाओं और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
MAY 23, 2024 05:59 IST
यूपी में हीटवेव का अलर्ट, उत्तराखंड में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण गर्मी का सितम जारी है। दोपहर के समय हीटवेव की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम के मुताबिक आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मंगलवार को यूपी के झांसी जिले में सर्वाधिक तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
MAY 23, 2024 05:59 IST
भीषण गर्मी से दिल्ली में बिजली की मांग का रिकॉर्ड टूटा, 8,000 मेगावाट पर पहुंची
राजधानी में भीषण गर्मी पड़ने के साथ बुधवार को बिजली की अधिकतम मांग पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8,000 मेगावाट पर पहुंच गयी। यह दिल्ली में अबतक की सर्वाधिक मांग है। बिजली वितरण कंपनियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को अपराह्न 3.42 बजे बिजली की अधिकतम मांग 8,000 मेगावाट पर पहुंच गयी। यह दिल्ली के इतिहास में अबतक की सर्वाधिक बिजली मांग है।
MAY 23, 2024 05:59 IST
बाड़मेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पार, चिकित्सा व पेयजल कर्मियों की छुट्टियां रद्द
राजस्थान में गर्मी लगातार विकराल होती जा रही है जहां बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के बीच राज्य में आला अधिकारियों सहित चिकित्सा व पेयजल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें मुख्यालय पर ही रहने को कहा गया है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि आगामी पांच दिन राज्य के अनेक स्थानों पर लू से तीव्र लू जारी रहने की आशंका है तथा इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता।
MAY 23, 2024 05:58 IST
दिल्ली में 43.4 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है और यह 'येलो' अलर्ट जोन में रहा।
MAY 23, 2024 05:58 IST
दक्षिण के राज्यों में मानसून सक्रिय, कई तमिलनाडु-केरल में बारिश
उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी स्थानों में हीटवेव चलने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश होने के आसार हैं। असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक में आज से लेकर 23 मई के बीच बादल बरसेंगे। वहीं, तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से लोगों को राहत मिली।
MAY 23, 2024 05:58 IST
इन प्रमुख राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी, अब निजात के आसार नहीं
दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थित बनी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है। इन राज्यों में 25 मई तक भीषण गर्मी और लू का सिलसिला जारी रहेगा।
MAY 23, 2024 05:58 IST
देश में 48 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, गर्मी में जल रहा दिल्ली-NCR
देश में चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर रखा है। गर्मी की भट्ठी में दिल्ली-एनसीआर जल रहा है। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। IMD ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
MAY 23, 2024 05:58 IST
उत्तर भारत में गर्मी का दंश झेल रहे लोग, जारी रहेगा भीषण लू का दौर
देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। एक तरफ उत्तर भारत के अधिकांश राज्य गर्मी से उबल रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात में भीषण लू का दौर जारी रहेगा। वहीं, केरल और तमिलनाडु में अति भारी बारिश की संभावना है।
