LIVE
Severe Heat Wave Live Updates: चुरू रहा देश का सबसे गर्म शहर, दिल्ली में 50 डिग्री के पास पारा
Severe Heat Wave Live Updates: चुरू रहा देश का सबसे गर्म शहर, दिल्ली में 50 डिग्री के पास पारा
MAY 29, 2024 14:55 IST
दिल्ली में 50 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, आखिर NCR को कब मिलेगी राहत?
दिल्ली के कुछ हिस्सों में पारा करीब 50 डिग्री के पार तक पहुंच गया है। लोग तापमान के टॉर्जर को झेलने को मजबूर हैं। इसके साथ ही राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और यूपी में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।
MAY 29, 2024 14:43 IST
बेगुसराय में गर्मी से 14 छात्राएं बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती
बिहार के बेगुसराय में भीषण गर्मी के बीच अचानक से क दर्जन से ज्यादा छात्रा बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उन्हें स्कूल से इलाज के लिए मटिहानी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इन छात्राओं का इलाज किया जा रहा है।
MAY 29, 2024 11:00 IST
राजस्थान में चूरू ने फलौदी को पीछे छोड़ा, पारा पहुंचा 50.5°C, जारी रेड अलर्ट
राजस्थान में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मंगलवार को चूरू में पारा 50.5 डिग्री पर पहुंच गया। चूरू में इतनी भयानक गर्मी साल 2019 में पड़ी थी। तब यहां का तापमान 50.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
MAY 29, 2024 10:20 IST
गर्मी से उबल रही दिल्ली! IMD ने बताया कब मिलेगी राहत
MAY 29, 2024 09:45 IST
लखनऊ भीषण गर्मी, 24 घंटे बिजली सप्लाई की व्यवस्था चरमराई
लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच ही लोगों को बिजली की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती भी बढ़ गई है। कई जगहों पर दिनभर बिजली गुल रही। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल रहे।
MAY 29, 2024 08:58 IST
दिल्ली में इस दिन आएगा मॉनसून
MAY 29, 2024 07:43 IST
मिजोरम में बारिश और भूस्खलनों के चलते भारी तबाही
मिजोरम में चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव के चलते मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाएं हुए हैं, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 14 की मृत्यु पत्थर की खदान धंसने से हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद से कई अन्य लोग लापता हैं। राज्य की राजधानी का अधिकतर हिस्सा कई घंटों तक देश के बाकी हिस्सों से कटा रहा और शहर को प्राकृतिक आपदा का खामियाजा भुगतना पड़ा। मिजोरम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीएमए) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक भीषण भूस्खलन के कारण आइजोल जिले में पत्थर की खदान धंसने से दो नाबालिगों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लापता हो गए।।
MAY 29, 2024 07:41 IST
यूपी में कब मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में गुरुवार से पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे पछुआ हवा का असर कम होगा। साथ ही बादलों की आवाजाही भी शुरू होगी। इसके अलावा गोरखपुर,बस्ती, देवीपाटन आदि मंडलों के आसपास बारिश होने की भी संभावना है। यूपी में एक जून से लू से मुक्ति मिलने के आसार हैं।
MAY 29, 2024 06:17 IST
चुरू रहा देश का सबसे गर्म शहर
राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है। मंगलवार को चुरू देश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस को दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों का तापमान भी 48-49 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड हुआ है। गंगानगर में 49.4 डिग्री, झुंझुनू में 49 डिग्री, बीकानेर में 48.3 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री और जैसलमेर में 48 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।
MAY 29, 2024 06:17 IST
दिल्ली में 50 डिग्री छूने के करीब तापमान
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के तीन केंद्रों पर तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री, नरेला में भी 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी कम से कम दो दिन प्रचंड गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
MAY 29, 2024 06:17 IST
MAY 29, 2024 06:16 IST
यूपी में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 48 डिग्री पार तापमान
उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की मार से कराह रहा है। मंगलवार को यहां चार जिलों का तापमान 48 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म शहर झांसी रहा, जिसका तापमान 49 डिग्री पहुंच गया। वहीं आगरा में 48.6 डिग्री, हमीरपुर में 48.2 डिग्री और प्रयागराज में 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
MAY 29, 2024 06:16 IST
दो दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप
भारत के कई हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों में बढ़ते तापमान के साथ ही लू की स्थिति देखने को मिल रही है। IMD के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
