
Severe Heat Wave Updates: तेज गर्मी के कारण यूरिन इन्फेक्शन और गुर्दे की पथरी के मामलों में वृद्धि,दूसरे दिन सबसे गर्म स्थान रहा फलोदी
Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: राजस्थान के फलोदी में अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, राजस्थान में लू-हीट स्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत हो गई, महाराष्ट्र के अकोला में लू की आशंका को देखते हुए धारा 144 लागू, उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी। बढ़ती गर्मी और लू के बीच लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली जैसे विभिन्न राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी बंगाल की ओर चक्रवात रेमल तेजी से बढ़ रहा है। यूपी के 28 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मध्य प्रदेश के 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी है। राजस्थान का फलोगी में तापमान 50 डिग्री के पार होने से ये दुनिया का सबसे गर्म शहर बन गया है। इस बीच आपको बताएं विभिन्न शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल-