शहर

जनगणना 2026: कल से घर-घर आएंगे सर्वे कर्मचारी, कहीं फर्जी व्यक्ति तो नहीं आया आपके घर, ऐसे करें चेक

दिल्ली में जनगणना 2026 के तहत हाउसिंग सर्वे शुरू होने जा रहा है। निगम कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्र करेंगे।प्रशासन ने लोगों से कर्मचारियों का आईकार्ड और क्यूआर कोड जांचने की अपील की है, ताकि फर्जी लोगों से बचा जा सके और सुरक्षित तरीके से सर्वे पूरा हो सके।

Image

Delhi Housing Survey

Delhi Census 2026: दिल्ली में जनगणना 2026 के तहत हाउसिंग सर्वे का काम शुरू होने जा रहा है। शनिवार से राजधानी के निगम क्षेत्रों में सर्वे की तैयारी के तहत मैपिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद सोमवार या मंगलवार से हाउसिंग सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। इसके तहत निगम कर्मचारी घर-घर जाकर यह सर्वे करेंगे। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है कि ताकि सर्वे के नाम पर कोई फर्जी व्यक्ति घर में प्रवेश न कर सके।

12 जिलों में शुरू हुई हाउसिंग सर्वे की तैयारी

दिल्ली में शनिवार से सभी 12 जिलों में सर्वे टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों की मैपिंग शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत हाउसिंग ब्लॉक में स्थित मकानों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि सर्वे के दौरान कोई घर छूट न जाए। अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में लोगों को 1 से 15 मई तक हाउसिंग सर्वे से संबंधित जानकारी खुद ऑनलाइन भरने मौका दिया गया था। अब दूसरे चरण में कर्मचारी सीधे घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

पूर्वी जिला डीएम अमोल श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वी दिल्ली को 26 वार्डों में बांटा गया है। हर वार्ड के लिए एक इंचार्ज नियुक्त किया गया है। सर्वे कर्मचारी लोगों के घर में जाकर परिवार के सदस्यों, मकान और अन्य जरूरी जानकारी जुटाएंगे।

कहीं फर्जी सर्वे कर्मचारी तो नहीं? ऐसे करें पहचान

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ अधिकृत कर्मचारियों को ही जानकारी दें। हर सर्वे कर्मचारी के पास अपना पहचान पत्र यानी आईकार्ड होगा। इस आईकार्ड पर एक क्यूआर कोड भी दिया होगा, जिसे मोबाइल से स्कैन करके कर्मचारी की पहचान सत्यापित की जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति बिना आईकार्ड या संदिग्ध तरीके से जानकारी मांगता है तो तुरंत पुलिस या संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को इसकी सूचना दें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article