शहर

फिर विवादों में घिरे एल्विश यादव, अब वाराणसी में दर्ज हुई शिकायत; जानिए क्या है पूरा मामला?

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ वाराणसी में शिकायत दर्ज हुई है। वाराणसी के सत्र न्यायालय के अधिवक्ता प्रतीक कुमार सिंह ने पत्र के जरिए एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि एल्विश यादव पर काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में एक अहम नियम के उल्लंघन का आरोप है।

Image

एल्विश यादव (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • एल्विश यादव की मुसीबतें नहीं हो रही कम।
  • एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत।
  • पुलिस ने जांच के दिए आदेश।

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर वह विवादो में घिर गए हैं। उन पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में तस्वीरें क्लिक करने का आरोप लगा है और वाराणसी के उपायुक्त से शिकायत की गई है। एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत वाराणसी के सत्र न्यायालय के अधिवक्ता प्रतीक कुमार सिंह ने पत्र के जरिए दी।

पत्र में क्या कुछ कहा गया?

उन्होंने पत्र में लिखा, ''सोशल मीडिया और अन्य सूचना प्रसारण के माध्यम से जानकारी मिली है, कि एल्विश यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद मंदिर में तस्वीर खींची, जिससे मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन वाराणसी पर सवालिया निशान उठ रहा है। श्रीमान जी, काशी विश्वनाथ मंदिर प्रागंण में मोबाइल फोन और कैमरे का इस्तेमाल पूर्णतः प्रतिबंधित है। प्रतिबंधित क्षेत्र में लगातार हो रहे कैमरे के इस्तेमाल से नियमित दर्शनार्थियों की भावनाएं आहत हो रही हैं और इससे मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगने की संभावना है। अंत निवेदन है कि पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें।''

एल्विश ने नियमों का किया उल्लंघन

अधिवक्ता ने कहा, ''आज यह (एल्विश) काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आए। उसके बाद परिसर में, जहां मोबाइल ले जाना सख्त मना है, वहां तस्वीर क्लिक की। यह मंदिर के अहम नियमों का उल्लंघन हैं।''

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

मंदिर के अंदर फोटोग्राफी के आरोप को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त के. एजिलरसन ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दी है। इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि एल्विश उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है और टीम के साथियों के साथ यहां के मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के पुजारी श्रीकांत ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। इसके बाद एल्विश ने भगवान से प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया।

कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव सोशल मीडिया स्टार हैं, उन्होंने 2016 में अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू की थी। आज उनके दो यूट्यूब चैनल हैं- 'एल्विश यादव' और 'एल्विश यादव व्लॉग्स'। वह अपने फनी वीडियोज और रोस्टिंग वीडियोज के लिए काफी मशहूर है। फैंस उनकी हरियाणवी बोली और खास अंदाज को काफी पसंद करते हैं। वहीं, विवादों से भी इनका नाता गहरा रहा है। उन पर रेव पार्टी में सांपों के जहर से नशा करने का भी आरोप है। तो अकूत संपत्ति को लेकर ईडी के शिकंजे में हैं। 23 जुलाई को लखनऊ में ईडी ने इस यू ट्यूब स्टार से 8 से 9 घंटे तक पूछताछ की।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें