क्राइम

Venom Case: YouTuber एल्विश यादव 'मनी लांड्रिंग' मामले में ED के सामने हुआ पेश

केंद्रीय एजेंसी ने मई में मामला दर्ज किया था और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (Noida) जिले में पुलिस द्वारा एल्विश यादव और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत आरोप लगाए थे।

Image

यूट्यूबर एल्विश यादव

यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव अपनी पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल और उससे संबंधित वित्तीय लेनदेन से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईडी यहां अशोक मार्ग स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में उसका बयान दर्ज करेगी।

सूत्रों ने बताया कि एल्विश यादव को जुलाई के दूसरे सप्ताह में ईडी के लखनऊ कार्यालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन उसने अपनी विदेश यात्रा और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण मोहलत मांगी थी।उन्होंने बताया कि ईडी ने इस मामले के संबंध में हरियाणा के गायक राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया से भी पूछताछ की थी। राहुल के एल्विश यादव से कथित तौर पर संबंध हैं।

ईडी मादक पदार्थ या नशे के लिए पार्टियां आयोजित करने के लिए अवैध धन के इस्तेमाल और अपराध से अर्जित आय की जांच कर रही है।

एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार किया था। यादव पर आरोप है कि उसके द्वारा आयोजित पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता था।

इस मामले में 1,200 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया था

नोएडा पुलिस ने अप्रैल में इस मामले में 1,200 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया था। पुलिस ने बताया था कि इनमें लगाए आरोपों में सांप की तस्करी, मादक पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियां आयोजित करना शामिल हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article