वेब सीरीज

Exclusive: अदनान शेख ने Bigg Boss OTT 3 से बाहर आते ही Elvish Yadav को लगाई सरेआम फटकार

Bigg Boss OTT 3 Fame Adnaan Shaikh Epic Reply To Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आने के बाद अदनान शेख ने टेली टॉक को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने एल्विश यादव को तो आड़े हाथों लिया ही। साथ ही अदनान शेख ने अरमान मलिक को भी 'खाला' कहा।

Image

अदनान शेख ने एल्विश यादव को दिया करारा जवाब

Bigg Boss OTT 3 Fame Adnaan Shaikh Epic Reply To Elvish Yadav: जियो सिनेमा के चर्चित शो "बिग बॉस ओटीटी 3' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में पहले जहां 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी तो वहीं बाद में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर अदनान शेख ने भी कदम रखा था। हालांकि एक सप्ताह के अंदर-अंदर ही अदनान शेख शो से बाहर हो गए। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर आने के बाद अदनान शेख ने न केवल एल्विश यादव को सरेआम धमकी दी। बल्कि टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान भी अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को आड़े हाथों लिया और कहा कि अगर कटारिया की जगह वो होता तो उसे समझ में आ जाता।

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में आकर एल्विश यादव ने अदनान शेख (Adnaan Shaikh) के मानसिक संतुलन पर कमेंट किया था। इसका जवाब देते हुए अदनान शेख ने कहा, "बहुत ज्यादा सच बोला उसने। बहुत ज्यादा ही येड़ी खोपड़ी का हूं मैं। और अच्छा हुआ कटारिया की जगह वो नहीं था। मेरा कितना दिमाग खराब है, अगर वो कटारिया की जगह होता तो उसको पता चल जाता। क्योंकि कटारिया कमजोर था, इसलिए मैंने उसको बख्श दिया। पर अगर ये सामने होता तो इसके कान चेक हो जाते थे।"

बता दें कि अदनान शेख (Adnaan Shaikh) का एक वीडियो और भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एल्विश यादव (Elvish Yadav)को 'क्रिमिनल' कहते नजर आए। दरअसल, एल्विश यादव ने अदनान शेख के एविक्शन पर कमेंट किया कि बिग बॉस ने उसे बेज्जती करके निकाल दिया। इसपर अदनान शेख ने जवाब दिया, "कौन है वो? क्रिमिनल? जिसपर ईडी वगेरह के केस चल रहे हैं। हटाओ उसको।" अदनान शेख ने इंटरव्यू के दौरान अरमान मलिक द्वारा पीठ पीछे बुराइयां करने पर भी तंज कसा। उन्होंने अरमान मलिक को इधर की बातें उधर करने पर "खाला' कहा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article