शहर

कर्नाटक के बेलगाम में भीषण सड़क हादसा, 8 वाहनों के बीच टक्कर; चार की मौत 6 घायल

Karnataka Accident: कर्नाटक के बेलगाम में एक-एक करके 8 वाहन आपस में टकरा गए। हादस में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायल 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आइए जानें पूरा मामला-

Image

कर्नाटक में 8 वाहनों की टक्कर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक में भीषण हादसा
  • 8 वाहनों के बीच टक्कर
  • हादसे में 4 लोगों की मौत

Karnataka Accident: कर्नाटक के बेलगाम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। निप्पानी स्थवनिधि घाट के पास 8 वाहन एक -एक कर टकराते चले गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। मृतकों में दो बाइक सवार और दो कार सवार लोग शामिल थे। घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें टैंकर के नीचे कार बुरी तरह फंसी हुई देखी जा सकती है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

8 वाहनों में टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त चीख पुकार मच गई, जिसके बाद कुछ पलों में ही सिलसिलेवार तरीके से वाहन टकराते चले गए। तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक कंटेनर वाहन के चालक की लापरवाही से तीन कार, दो लॉरी, एक कंटेनर और बाइक चपेट में आ गए। निप्पानी के अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है।

हादसे में 4 लोगों की मौत

पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह मामला निप्पानी शहर थाना क्षेत्र का है। जान गंवाने वाले लोगों की पहचान संतोष गणपति माने, रेखा गादीवद्दर, जबीन मनकादरा और दिलादारा मुल्ला के रूप में हुई है। मृत गणपति और रेखा बाइकर्स थे, वहीं जबीन और दिलादारा वैगनार के यात्री थे।वहीं एक अन्य मामले में तुमकुर जिले के मधुगिरि के बाहरी इलाके जादेगोंडानहल्ली के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

मृतकों की पहचान गौतम (26) और बंदरहल्ली के अनिल (26) के रूप में हुई है। यह मामला जिले के मधुगिरी थाना क्षेत्र का है। मधुगिरी थाने के पीएसआई विजय कुमार ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। एक और दुर्घटना तुमकुर जिले के गुब्बी तालुक में हुई। ये डोड्डागुनी के पास घटी। जहां एक हुंडई कार के डिवाइडर से टकराने से सात साल की बच्ची की मौत हो गई। जिसकी पहचान शालिनी के रुप में हुई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article