लखनऊ

Sambhal News: पिकअप वैन ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को रौंदा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

संभल में भोपतपुर गांव में कुछ लोग आज सुबह सड़क के किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव की ओर आ रही एक पिकअप वैन ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

संभल में पिकअप ने लोगों को कुचला

Sambhal Accident: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक पिकअप वैन ने कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

भोपतपुर गांव में सुबह 6 बजे की घटना

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुबह करीब छह बजे थाना रजपुरा क्षेत्र में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे तभी गांव की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरनसिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज किया रेफर

उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article