शहर

कफ सिरप कांड में सपा कनेक्शन! शैली ट्रेडर्स के तार सपा नेता के भाई से जुड़े होने का आरोप

कफ सिरप कांड में जांच के दौरान शैली ट्रेडर्स फर्म के तार सपा के नेताओं तक पहुंचने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि ड्रग लाइसेंस और जीएसटी रिकॉर्ड में सपा नेता के भाई का मोबाइल नंबर दर्ज है। इससे पहले इस मामले में आलोक सिंह का नाम भी सामने आ चुका है।

Image

मिलिंद यादव (फाइल फोटो)

Cough Syrup Case: कफ सिरप कांड में जांच के दौरान कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस मामले में शामिल मुख्य फर्म शैली ट्रेडर्स के तार समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं से जुड़े होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि शुभम जायसवाल के पिता की फर्म के रिकॉर्ड में एक सपा नेता का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड पाया गया है।

लोहिया वाहिनी के नेता रवि यादव के भाई पर आरोप

जांच के दौरान सामने आया है कि शैली ट्रेडर्स के ड्रग लाइसेंस और जीएसटी रिकॉर्ड में सपा के एक नेता के भाई का मोबाइल नंबर दर्ज पाया गया है। बताया जा रहा है कि यह नंबर सपा की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव के भाई का है। लोहिया वाहिनी के नेता रवि यादव के भाई मिलिंद यादव पर आरोप है कि वह शैली ट्रेडर्स के माध्यम से कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में शामिल था।

आलोक सिंह का नाम भी मामले में शामिल

जांच एजेंसियों के अनुसार मिलिंद यादव समाजवादी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है। इससे पहले आलोक सिंह का नाम भी इस मामले में सामने आ चुका है। जिसके बाद अब एक और सपा पदाधिकारी के भाई का नाम जुड़ने से सियासी में हलचल तेज हो गई है।

शैली ट्रेडर्स भोला प्रसाद के नाम पर दर्ज

बताया जा रहा है कि शैली ट्रेडर्स फर्म भोला प्रसाद के नाम पर रजिस्टर्ड है। लेकिन इसके संचालन और नेटवर्क में कई अन्य लोगों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस मामले की जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article