शहर

Gorakhpur News: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी, 1500 बेटियों को देंगे आशीर्वाद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज गोरखपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम है, जिसमें 1500 कन्याएं शादी के बंधन में बंधेगी। इन्हें आशीर्वाद देने के लिए सीएम योगी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Image

गोरखपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम (फोटो साभार - istock)

Gorakhpur News: गोरखपुर में आज सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जिसमें 1500 गरीब बेटियां दुल्हन बनेंगी। इस कार्यक्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। वे आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। इस दौरान वे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 1500 बेटियों को आशीर्वाद देंगे। यह विवाह कार्यक्रम गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित हो रहा है। इसमें सरकार की ओर से प्रत्येक विवाह पर 51 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही यहां विवाह करने वाली कन्याओं के बैंक अकाउंट में भी 35 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री का दो दिवसीय दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज गोरखपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में आए हुए हैं। आज 11 बजे से महंतदिग्विजयनाथ पार्क में सामूहिक विवाह कार्यकर्म का आयोजन हो रहा है। जिसमें सीएम भी शामिल होंगे और वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद महादेव झारखंडी के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी शामिल होंगे। जहां वे पीएम मोदी का संबोधन सुनेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के नए स्वीकृत आवासों का सांकेतिक भूमि पूजन भी होगा, जिसे सीएम योगी करेंगे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत 2017-18 से हुई है। तब से अब तक गोरखपुर में करीब 6000 शादियां हो चुकी हैं। योजना के तहत सरकार की ओर वैवाहिक जोड़े को उपहार भी दिया जाता है। जिसमें वर-वधु को कपड़े, गहने और गृहस्थी का सामान दिया जाता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article