शहर

यूपी के कुशीनगर में लापता महिला को लेकर विवाद, दो समुदायों के बीच झड़प; मामला दर्ज

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक महिला के लापता होने के बाद दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। दोनों ओर से मामले दर्ज कराए गए हैं-

Image

कुशीनगर में लापता महिला को लेकर विवाद

Photo : Times Now Digital

Kushinagar News: कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक महिला के लापता होने के बाद अलग-अलग समुदायों के दो परिवारों के बीच विवाद झड़प में बदल गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला लौकरिया गांव (कुशीनगर जिले में) के निवासी जय कुमार से जुड़ा है, जिनकी बेटी का विवाह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में हुआ था। वह 28 दिसंबर, 2024 को लापता हो गई थी।

बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया

जय कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, गोरखपुर पुलिस उसी गांव के निवासी अली हसन के घर दो जनवरी को पूछताछ करने आई थी। जय कुमार ने अली हसन के पुत्र रोज मोहम्मद पर अपनी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया, जिसके कारण परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया और झड़प हो गई।

चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

झड़प के बाद, जय कुमार के पिता बाडू उर्फ रमई पासवान ने चार लोगों के खिलाफ गोरखपुर के गुलरिहा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई । यह मामला दो जनवरी को रोज मोहम्मद सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद रोज मोहम्मद की मां, ऐरुन्निसा ने जय कुमार के परिवार के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच जारी

नेबुआ नौरंगिया थाने (कुशीनगर) में पांच जनवरी को सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। खड्डा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) उमेश चंद भट्ट ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और आगे की जांच चल रही है।

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article