शहर

Christmas Noida Traffic Advisory: नोएडा पुलिस का 'क्रिसमस प्लान', मॉल और बाजारों के लिए सख्त ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Christmas Celebration Noida Traffic Advisory: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रमुख बाजारों और मॉल, सकड़ों पर पुलिस ट्रैफिक दबाव अधिक होने के कारण यहां एडवाइजरी जारी की गई है और डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

Image

नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी (Photo- Canva)

Christmas Celebration Noida Traffic Advisory: क्रिसमस पर्व को लेकर नोएडा पुलिस और यातायात पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान लोग नियमों का उल्लंघन बहुत अधिक करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह से तैयार है और25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर शहर के प्रमुख बाजारों, मॉल और चर्चों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

इन स्थानों पर रहेगा ट्रैफिक का अधिक दबाव

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, खासतौर पर सेक्टर-18, अट्टा मार्केट और शहर के प्रमुख मॉल क्षेत्रों के आसपास यातायात दबाव बढ़ने की आशंका जताई गई है। यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशिका के अनुसार सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, लॉजिक्स मॉल, स्पाइस मॉल (मोदी मॉल), गौर मॉल, स्पेक्ट्रम मॉल, स्टार्लिंग मॉल और ग्रैंड वेनिस मॉल सहित विभिन्न चर्चों के आसपास भारी भीड़ जुट सकती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए इन इलाकों में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर रोक लगाई गई है। वाहन चालकों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया है। जरूरत पड़ने पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा ताकि जाम की स्थिति न बने।

आमजन से पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक रूप से निजी वाहनों का प्रयोग न करें और जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए यह अपील और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। शहर के व्यस्ततम इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मॉल, बाजार और चर्चों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

बेहतर व्यवस्था के लिए नागरिकों का सहयोग

यातायात पुलिस ने कहा है कि नागरिकों के सहयोग से ही व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। यदि किसी भी स्थान पर यातायात संबंधी असुविधा या समस्या उत्पन्न होती है तो लोग यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। नोएडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए क्रिसमस पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'