शहर

Chhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों को कामयाबी; मुठभेड़ में एक महिला समेत 3 माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में इस साल की नक्सली कार्रवाई का नया अध्याय दर्ज हुआ। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत तीन माओवादी मारे गए। राज्य में जारी नक्सल विरोधी अभियान में अब तक कुल 284 नक्सली ढेर हो चुके हैं।

3 Naxalites killed in encounter in Sukma (Symbolic Photo: Canva)

सुकमा में मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए (सांकेतिक फोटो: Canva)

Sukma Maoist Encounter 2025: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित कुल तीन माओवादी ढेर हो गए। पुलिस के अनुसार, जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम को नक्सल विरोधी अभियान के तहत इलाके में रवाना किया गया, जहां यह मुठभेड़ हुई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आज सुबह से ही सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच बीच-बीच में फायरिंग हो रही है। इस मुठभेड़ में अब तक एक महिला माओवादी सहित तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

इस कार्रवाई के साथ ही इस साल छत्तीसगढ़ में अब तक मुठभेड़ में कुल 284 नक्सली ढेर हो चुके हैं। इनमें से 255 नक्सली बस्तर क्षेत्र के सात जिलों बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और अन्य शामिल में मारे गए। वहीं, रायपुर क्षेत्र के गरियाबंद जिले में 27 नक्सली और राज्य के दुर्ग जिले के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी इलाके में दो नक्सली मारे गए।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article