शहर

Bilaigarh Accident: बिलाईगढ़ में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत, दो की मौत

Bilaigarh Accident: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुर्घटना में कार और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

बिलाईगढ़ कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत

Bilaigarh Accident: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद घटनास्थल लोगों की भारी भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दुम्हनी मोड के पास हुआ है। ट्रक से कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क जब्त कर लिया है। बिलाईगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान यशवंत टंडन और रूपेंद्र कुमार देवांगन के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि एक युवक का शव स्टियरिंग में फंसा हुआ था, जिसे निकालने में कड़ी मशक्कत की गई। पुलिस ने मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। इस सूचना से परिवार में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार होकर यह दोनों युवक भटगांव की ओर से बिलाईगढ़ की तरह जा रहे थे और ट्रक बिलाईगढ़ क्षेत्र से धान लोड कर सरसीवां की ओर जा रहा था। कार में सवार दोनों युवकों के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार भी तेज रफ्तार में थी और ट्रक की भी फुल स्पीड में थी। इस दौरान कार बेकाबू होकर दुम्हारी मोड़ पर सामाने से ट्रक से जा टकराई और यह हादसा हो गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें