शहर

Chardham Yatra 2024: केदारनाथ सहित तीन धामों में कल से होंगे दर्शन, जानिए रजिस्ट्रेशन का Step by Step Process

अक्षय तृतीया यानी 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। 15 अप्रैल से इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए थे।। अगर आप भी यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मई के लिए बंद कर दिए गए हैं। अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आपको जून माह में रजिस्ट्रेशन कराना होगा-

Image

चारधाम यात्रा

Chardham Yatra 2024: चारधाम के लिए यात्रा 10 मई यानी कल से शुरू हो जाएगी। 15 अप्रैल से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन चालू किए गए थे। अबक उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के लिए 22 लाख रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। अक्षय तृतीया 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोल दिए जाएंगे और 12 मई को बद्रीनाथ का कपाट भी खोल दिए जाएंगे। अभी तक सबसे ज्यादा 7,60,254 रजिस्ट्रेशन केदारनाथ के लिए किए गए हैं।

22 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

चारधाम के लिए रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा बुधवार को 22 लाख के पार हो गया। यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए अब तक 3 लाख, 44 हजार, 150, गंगोत्री के लिए 3 लाख 91 हजार, 812, वहीं बद्रीनाथ के लिए अब तक 6 लाख, 58 हजार, 486 रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं। वहीं हेमकुंड के लिए 45 हजार, 959 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

टोकन से होंगे बद्रीनाथ के दर्शन

बद्रीनाथ जाने वाले भक्तों को इस साल ज्यादा परेशानी नहीं होगी। उन्हें लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। इस बार यहां दर्शन के लिए टोकन दिए जाएंगे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुविधा के सारे इंतदाम किए गए हैं।

अब जून में होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आपको बता दें कि अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो आपको अब जून का इंतजार करना होगा। मई महीने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दी गई है। मई महीना आते-आते रजिस्ट्रेशन का आकंडा 22 लाख के पार चला गया। जिस वजह से मई माह के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को रोक दिया गया है। अब जून में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे यात्रा

वहीं अगर आप रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो उत्तराखंड सरकार ने 15 अप्रैल तक रिस्ट्रेशन के लिए टोल फ्री नंबर, ईमेल, ऐप और व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिए थे। जिससे कि श्रद्धालु इसके माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्रेशन करवा सकें। ऐसे में अगर आप भी चारधाम के यात्रा के लिए जाना चाहते हैं, तो आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बिना आप चारधाम की यात्रा नहीं कर सकेंगे। बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा नहीं कर सकेंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके बाद ही आप उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र या किसी भी दूसरे राज्यों से केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चार धार की यात्रा पर जा सकेंगे।

चारधाम खुलने की तारीख

केदारनाथ धाम- मई 10, 2024- 07:00 AM

बद्रीनाथ धाम- मई 12, 06:00 AM

गंगोत्री- मई 10- 12:25 PM

यमनोत्री- मई-10, 7:00 AM

चारधाम खुलने बंद होने तारीख

केदारनाथ धाम - 2 नंबर 2024

केदारनाथ धाम- 9 नंबर 2024

गंगोत्री-3 नंबर 2024

यमनोत्री- 3 नंबर 2024

इन माध्यमों से करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बेबसाइट- registrationandtouristcare.uk.gov.in

व्हाट्सएप नंबर- 91-8394833833

टोल फ्री नंबर- 0135 1364

एप-touristcareuttarakhand

ये है का ऑनलाइन प्रोसेस

रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।

उसके बाद चारधाम यात्रा 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/लॉग-इन फॉर्म सेलेक्ट करें।

इसके बाद दिए गए फॉर्म ओपन होगी, जिसमें जरूरी जानकारी भर दें।

जिसके बाद वेरिफिकेशन के लिए मोबाई पर ओटीपी भेजा जाएगा।

ओटीपी से लॉगइन करें और अपनी यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी भर दें।

डिटेल प्रोसेस पूरा होने के बाद आपके पास यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ एक एसएमएस आएगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउलोड करके अपने पास रख लें।

रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्यूमेंट

उत्तराखंड चार धाम रजिजस्ट्रेशन के लिए आपको इन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। इसलिए आपने पास पहचान पत्र, आधारकार्ड, वोटर आइडी रखें। आप अपने साथ आधार कार्ड, आईडी कार्ड, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट भी रख सकते हैं।

ये होंगे यात्रा कार्ड के लाभ

आपको बता दें कि चारधाम की यात्रा कार्ड को यात्रा ई-पास, यात्रा परमिट या रजिस्ट्रेशन कार्ड भी कहा जाता है। यात्रा कार्ड रहने और खाने जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने में काम आता है।

यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए करें संपर्क

फोन नंबर- 0135-1364, 0135-2559898, 0135-2552627

ई-मेल- touristcare.uttarakhand@gmail.com

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

चारधाम यात्रा के लिए बुधवार को रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए। ऐसे में जो श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं। वह अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे। हरिद्वार औऱ ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराए गए। साथ लोगों को कोई दिक्कत न हो, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा गया है। रजिस्ट्रेशन सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक कराए जा रहे हैं। एक दिन में सिर्फ 1000 रजिस्ट्रेशन ही कराए जाएंगे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article