चण्डीगढ़

Chandigarh Weather Update: हरियाणा-पंजाब में शीतलहर का कहर बरकरार, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 28, 2024, 04:55 PM IST

Chandigarh weather forecast: हरियाणा और पंजाब में सर्दी का कहर जारी है। भीषण कोहरे से गाड़ियों की स्पीड पर ब्रेक लगा हुआ है।

Image

चंडीगढ़ में आज का मौसम हाल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Chandigarh weather forecast: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर बरकरार है। इसी प्रकार हरियाणा और पंजाब में रविवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। दोनों राज्य और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ इस महीने में अधिकांश समय भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में रहे। पिछले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को दिन के समय कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। यहां मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन शहरों में रहा इतना तापमान

हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री जबकि हिसार में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.3 डिग्री सेल्सियस और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरदासपुर में रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6.4 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ट्रेनें हो रहीं लेट

भीषण कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात धीमा नजर आ रहा है। खासकर, ट्रेनों की स्पीड भी धीमी हो गई है। सुबह पहुंचने वाली ट्रेनें शाम को और शाम को पहुंचने वाली गाड़ियां सुबह पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल सर्दी के सितम से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि, दिन में धूप खिली रह सकती है।

End of Article