चण्डीगढ़

नूंह जेल में दो कैदियों ने की आत्महत्या, फंदे से लटके पाए गए शव; पॉक्सो एक्ट में हुए थे गिरफ्तार

हरियाणा की नूहं जेल में दो कैदियों ने खुदकुशी कर ली। दोनों आरोपियों को 29 जून को (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Image

नूहं जेल में कैदियों ने की आत्महत्या

Photo : BCCL

नूहं: नूहं जेल में दो कैदियों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों कैदियों के शव सोमवार रात जेल बैरक के स्नानघर में रस्सी से लटके पाए गए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को 29 जून को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

मृतकों की पहचान

घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों मृतकों के परिजन जेल के बाहर एकत्र हो गए और साजिश का आरोप लगाया, लेकिन जेल प्रशासन ने आरोपों को खारिज कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के खलीलपुर गांव निवासी नारायण (22) और हरियाणा के पलवल जिले के रंसिका गांव निवासी वकील (23) के रूप में हुई है।

नारायण और दो अन्य के खिलाफ 11 अप्रैल को पिनगवां पुलिस थाने में पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जेल अधीक्षक बिमला ने बताया कि दोनों कैदियों ने आत्महत्या की है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव पुलिस को सौंप दिए गए।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article