शहर

Hathras Stampede: भोले बाबा के सत्संग में मारे गए 116 लोग, इतनी लाशें देख सिपाही को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत

UP Policeman Heart Attack: हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में करीब 116 लोगों की मौत हो गई है, वहीं लाशों के ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई।

Image

इतनी लाशों के ढेर देखकर एक सिपाही को हार्ट अटैक आ गया

KEY HIGHLIGHTS
  • भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में करीब 116 लोगों की मौत हो गई है
  • लाशों का अंबार लगा वहीं इतनी लाशों के ढेर देखकर एक सिपाही को हार्ट अटैक आ गया
  • उसे तुरंत इलाज दिया पर उसकी मौके पर मौत हो गई

Hathras Stampede UP Policeman Heart Attack: हाथरस के सिकंदराराऊ के फ़ुलरई गांव में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि (narayan sakar hari bhole baba) के सत्संग में मची भगदड़ में करीब 116 लोगों की मौत हो गई है, इस घटना में लाशों का अंबार लग गया है वहीं एटा में इतनी लाशों के ढेर देखकर एक सिपाही को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

सिपाही जिसका नाम रवि कुमार था वो महज 32 साल का था, उसकी मेडिकल कॉलेज पर ड्यूटी लगी थी मेडिकल कॉलेज पर ही लाशें आ रही थीं। ड्यूटी के लिए काफी संख्या में पुलिस वाले भी पहुंच गए थे इसमें सिपाही रविकुमार भी शामिल था इतनी बड़ी संख्या में शवों को देख हालत बिगड़ गई।

तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

फिर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया वहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई, रवि वर्तमान में एक माह के लिए एटा शहर में क़्यू आर टी ड्यूटी पर अपने साथी शेखर प्रेमी के साथ तैनात था।

मृत सिपाही रवि 2014 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे

मृत सिपाही मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर का रहने वाला था बताते हैं कि रवि 2014 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे मृतक आश्रित में नौकरी लगी थी।

116 लोगों की मौत हो गयी

गौर हो कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गयी, जिसमें 116 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हैं। पीड़ितों को मृत अवस्था में या बेहोशी की हालत में ट्रकों तथा अन्य वाहनों में लाद कर सिकंदराराऊ ट्रामा सेंटर लाया गया। शवों को स्वास्थ्य केंद्र के बाहर रखा गया, जहां लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

...तो उसी समय भगदड़ मची

एक वीडियो क्लिप में एक महिला को ट्रक में पांच छह शवों के बीच बुरी तरह रोते हुए दिखाया गया है। एक अन्य तस्वीर में एक अन्य वाहन में एक महिला और एक पुरुष अचेत अवस्था में लेटे नजर आए।वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी को बताया कि सत्संग खत्म होने के बाद लोग जब आयोजन स्थल से निकल रहे थे, तो उसी समय भगदड़ मची। उन्होंने बताया कि लोग एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए।

साकार विश्व हरि भोले बाबा का सत्संग हाथरस में हो रहा था

बता दें कि संत भोले बाबा जिन्हें नारायण साकार हरि भोले बाबा (narayan sakar hari bhole baba) के नाम से भी जाना जाता है, साकार विश्व हरि भोले बाबा का सत्संग हाथरस में हो रहा था, अनुयायी इन्हें भोले बाबा (bhole baba) के नाम से पुकारते है।

हाथरस में इस कार्यक्रम का आयोजन 13 साल बाद हुआ था

आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि हाथरस में इस कार्यक्रम का आयोजन 13 साल बाद हुआ था। हमारे पास तीन घंटे की परमिशन थी। 1.30 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद घटना हुई है। प्रशासन को अनगिनत श्रद्धालुओं के कार्यक्रम में आने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस नहीं थी। कार्यक्रम खत्म हुआ तो लोग एक साथ भागने लगे और भगदड़ मची। साथ ही बरसात के मौसम में कीचड़ की वजह से लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और हादसा हो गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article