चण्डीगढ़

Bathinda: इंफ्लूएंसर की मौत से सनसनी, फर्जी नेम प्लेट वाली कार से मिली कई दिन पुरानी लाश

पार्किंग में खड़ी एक कार से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर का शव मिला है। कार में फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और शव तीन-चार दिन पुराना है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर अहम खुलासों की उम्मीद है।

Image

इनफ्लूएंसर कमल कौर का शव बरामद (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

Influencer Dead Body Found In Car: पंजाब के बठिंडा की एक पार्किंग में खड़ी में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार में एक महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी इस कार से बदबू आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी फर्जी नंबर प्लेट वाली कार में एक महिला का शव मिला।

इससे सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक कार खड़ी है, जिसमें एक शव पड़ा है और दूर से ही बदबू आ रही है।

उन्होंने मौके पर आकर देखा तो कार के शीशे बंद थे और कार की पिछली सीट पर एक महिला का शव पड़ा था। उससे तेज बदबू आ रही थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है। उधर, घटना का पता चलते ही कैंट थाने के एसएचओ दलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। वे शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज रहे हैं और गाड़ी में मिले सामान से उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि इस घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके। बाद में, मृतक लड़की की पहचान लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कंचन उर्फ कमल के रूप में हुई है। शव के साथ बरामद की गई गाड़ी की पहचान भी लड़की के नाम से हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की सोशल मीडिया पर काफी चर्चित और विवादित रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद अहम खुलासे होने की संभावना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article