चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बड़े ठगी गिरोह का भंडफोड़ कर पांच विदेशी समेत छह को दबोचा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 04:56 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला डॉक्‍टर के साथ करीब 47 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मैट्रिमोनियल एप के जरिये ठगी करते थे। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में चार नाइजीरियन, एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला है।

Image

चंडीगढ़ पुलिस के गिरफ्त में दोनों मुख्‍य आरोपी

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों ने शादी का झांसा देकर महिला डॉक्‍टर से की थी ठगी
  • आरोपी ने 2.80 हजार यूरो का डिमांड ड्राफ्ट छुडाने के लिए मांगे पैसे
  • चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग स्‍थानों से दबोचा


Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस की साइबर क्राइम टीम को मैट्रिमोनियल एप के जरिये ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच विदेशी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार नाइजीरियन, एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला है। इन आरोपियों ने हालही में मैट्रिमोनियल एप के जरिए चंडीगढ़ की एक महिला डॉक्टर से 47 लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़त डॉक्‍टर ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच-पड़ताल कर इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

महिला डॉक्टर ने चंडीगढ़ पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि मैट्रिमोनियल एप के जरिये उसकी जान-पहचान क्रिस्टोफर नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। क्रिस्टोफर ने पीड़ित डॉक्‍टर को बताया था कि वह भी एक डॉक्टर है और एम्स्टरडेम नीदरलैंडस में रहता है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच शादी करने पर सहमती बन गई। क्रिस्टोफर ने महिला को एक फर्जी फ्लाइट की टिकट भेजकर झांसे में लिया कि वह भारत आ रहा है। इसके बाद इसी माह क्रिस्टोफर का डॉक्‍टर के पास फोन आया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया है और उसके पास 2. 80 लाख यूरो का डिमांड ड्राफ्ट है। एयरपोर्ट स्टाफ ने उसे पकड़ लिया है।

आरोपियों ने कस्‍टम अधिकारी बन वसूले पैसे

पीड़ता ने बताया कि कुछ देर बाद उसके पास एक अलग नंबर से फोन आया उसने खुद कस्‍टम अधिकारी बता कर का कि इस रकम को जारी करवाने के लिए कस्टम चार्ज और करेंसी कन्वर्सन चार्ज देना होगा। जिसके बाद आरोपियों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता महिला ने अलग अगल बैंक खातों से करीब 47 लाख 22 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे भेजने के बाद जब दोनों नंबर बंद हो गए तो महिला को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। जिसके बाद डॉक्‍टर ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सबसे पहले आरोपी कैली और जोशुआ को नोएडा से गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद बाकि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान क्रिशचियान एंटोनी, शालिनी, प्रिंस और पास्कल के तौर पर हुई है। पुलिस ने जांच के दौरान इन आरोपियों के पास से 25 मोबाइल फोन 2 लैपटॉप, 3 मॉडम और एक लैंडलाइन फोन बरामद किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article