Chandigarh: बॉलीवुड के पावर और हॉट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी की चर्चाएं इस समय सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह कपल नए साल में शादी कर सकता है। चर्चा है कि शादी के लिए कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू भी डिसाइड कर लिया है। दोनों चंडीगढ़ में शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मल्होत्रा और आडवाणी परिवार के सदस्य इस समय शादी की तैयारियों में जुटे हैं और जल्द ही वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में दवा किया जा रहा है कि कियारा और सिड ने अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए ब्यूटीफुल शहर चंडीगढ़ के एक खास लोकेशन को चुना है। दोनों ने पहाड़ी और जंगल के बीच बने द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिसोर्ट को शादी के लिए फाइनल किया है। बता दें कि यह वही रिसोर्ट है, जहां पर अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की थी। बताया जा रहा है कि यहां पर शादी के बाद यह पावर कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा।
