चण्डीगढ़

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में स्कूल बस पेड़ से टकराई, 11 छात्रों सहित 13 घायल

स्कूल के प्रधानाचार्य और 11 छात्रों को इलाज के लिए मोहाली के इंडस अस्पताल ले जाया गया।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

फतेहगढ़ साहिब छ संगरूर के खाई गांव से आ रही एक स्कूल बस के चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे 11 छात्रों सहित 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर चुन्नी गांव के पास हुई।

उसने बताया कि बस चालक, स्कूल के प्रधानाचार्य और 11 छात्रों को इलाज के लिए मोहाली के इंडस अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खाई स्थित पंजाब पब्लिक स्कूल की तीन बसें छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण पर चंडीगढ़ ले जा रही थीं और उनमें से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article