चण्डीगढ़

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पुलिस रेड, अलसुबह 4 बजे दबिश में 24 युवक हिरासत में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:01 PM IST

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी में आगामी 18 अक्‍टूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था सख्‍त हो गई है। कैंपस में किसी भी टकराव को टालने व कानून व्‍यवस्‍था को पुख्‍ता बनाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने यहां के हॉस्‍टलों में तड़के 3.50 बजे छापा मारा। इस दौरान लड़कों के हॉस्‍टलों से 24 बाहरी लोगों को हिरासत में लिया गया।

Image

पीयू के हॉस्‍टल में पुलिस रेड, 24 युवक हिरासत में

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. सुबह करीब 4 बजे एक साथ सभी हॉस्‍टल में पुलिस ने मारा छापा
  2. लड़कों के कई हॉस्‍टल में सोते मिली 24 आउट साइडर युवक
  3. यूनिवसिर्टी के सभी गेटों पर चुनाव तक 24 घंटे पुलिस पहरा

Chandigarh News: चंडीगढ़ में इस समय पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव की हलचल तेज हो गई है। 18 अक्टूबर को होने वाले इस मतदान के लिए कॉलेज कैंपस से लेकर हॉस्‍टल तक में जोर-शोर से चुनाव प्रचार चल रहा है। इस चुनाव के दौरान माहौल खराब न हो इसको लेकर अब चंडीगढ़ पुलिस ने भी सख्‍ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर के कॉलेजों से लेकर पीयू कैंपस तक सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी है। जहां पर माहौल खराब होने की सूचना मिल रही है, वहां पर सख्‍ती बरती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस फोर्स ने तड़के 3.50 बजे एक साथ पीयू के हॉस्‍टलों में छापा मारा।

पुलिस की यह रेड गल्र्स और बॉयज सभी हॉस्‍टल में एक साथ की गई। इस छापे से कैंपस में खलबली मच गई। भारी संख्‍या में पुलिस फोर्स देख छात्र किसी अनहोनी के डर से भागते नजर आए। हालांकि पुलिस का यह छापा सुरक्षा व्‍यवस्‍था को पुख्‍ता बनाने के लिए मारा गया था। रेड के दौरान पुलिस ने लड़कों के अलग-अलग हॉस्‍टल में 24 बाहरी युवक मिले, जिन्‍हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस छापे का नेतृत्‍व डीएसपी गुरमुख सिंह ने किया। इसमें सेक्टर-11 थाना प्रभारी जसबीर सिंह, चौकी इंचार्ज, पीयू बीट पुलिस समेत महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी।

वेरिफिकेशन के बाद छोड़ा, यूपी प्रशासन को भेजी सूची

डीएसपी गुरमुख सिंह ने बताया कि छापे के दौरान अलग-अलग हॉस्‍टलों में 24 आउटसाइडर्स युवक मिले, जिन्‍हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया। यहां पर सभी का वेरिफिकेशन करने के बाद उन्‍हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। साथ ही जिन छात्रों के रूम से इन युवकों को पकड़ा गया था, उन छात्रों की सूची बनाकर पीयू प्रशासन को भेज दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्राओं के हॉस्‍टल में कोई भी बाहरी लड़की नहीं मिली। पुलिस ने यह रेड लड़कों के हॉस्टल नंबर-1, 2, 3, 4 और लड़कियों के दो हॉस्‍टल में की थी। पीयू के तीनों गेट पर अब पुलिस सुरक्षा सख्‍त कर दी गई है। यहां पर चुनाव तक 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article