चण्डीगढ़

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, परिवहन मंत्री ने यूनियन नेताओं संग की 7 घंटे लंबी बैठक; इन मांगों पर बनी सहमति

Punjab Roadways Strikes: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने रविवार को हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के साथ मीटिंग की। इस बैठक के बाद किलोमीटर स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। यह मीटिंग लगभग 7 घंटे तक चली जिसमें रोडवेज यूनियन के नेताओं और सरकार के बीच आपसी सहमति बनी।

Image

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर

Photo : Times Now Digital

Punjab Roadways Strikes: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने रविवार को हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के साथ मीटिंग की। इस बैठक के बाद किलोमीटर स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। इसी के साथ ही सड़कों पर एक बार फिर सरकारी बसों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी और जनता को ही रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। बता दें कि परिवहन मंत्री और यूनियन नेताओं के बीच मीटिंग लगभग 7 घंटे तक चली जिसमें रोडवेज यूनियन के नेताओं और सरकार के बीच आपसी सहमति बनी।

नई बसें खरीदेगी सरकार

परिवहन मंत्री और यूनियन नेताओं के बीच हुई मीटिंग के बाद जानकारी सामने आई कि सरकार 1,000 नई बसों को खरीदेगी। साथ ही आश्वासन दिया गया है कि संविदा कर्मचारियों की नौकरियों पर कोई खतरा नहीं होगा। साथ ही हड़ताल के दौरान बर्खास्त और निलंबित किए गए सभी कर्मचारियों की बहाली होगी।

कर्मचारियों की होगी रिहाई!

यूनियन नेता भगत सिंह और उनके नेताओं ने आज सरकार की तरफ से जारी गैर-कानूनी नोटिस और कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग की, जिसमें मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बातचीत के दौरान नेताओं को भरोसा दिलाया कि अगर वे किलोमीटर स्कीम का विरोध करना बंद कर दें, अपनी हड़ताल खत्म कर दें और काम पर लौट आएं, तो उनके कर्मचारी नेताओं को बिना किसी शर्त के रिहा कर दिया जाएगा और वापस काम पर रख लिया जाएगा।

खुद को आग लगाने की कोशिश

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान एक नाटकीय स्थिति भी सामने आई। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, संगरूर में एक प्रदर्शनकारी संविदा कर्मचारी ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की। उसे रोकने की कोशिश में एक पुलिस अधिकारी झुलस गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article