चण्डीगढ़

Hoshiarpur: पंजाब के दसूहा में बड़ा हादसा, बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत, 32 घायल

सोमवार की सुबह पंजाब के होशियारपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 यात्री घायल हो गए हैं।

Image

यात्रियों से भरी बस पलटी

Photo : Times Now Digital

Hoshiarpur Accident: पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यात्रियों से भरी एक मिनी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 32 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना दसूहा-हाजीपुर रोड स्थित सगरा अड्डा के पास घटी।

8 की मौत, 32 घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही बस सागरन गांव के समीप पहुंची, वह संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीर और ग्रामीण बचाव में जुट गए।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही दसूहा पुलिस स्टेशन की टीम और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस और बचाव टीमों की सहायता से घायलों को दसूहा अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। गंभीर रूप से घायलों को लगातार रेफर किया जा रहा है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article