चण्डीगढ़

Murder in Punjab : नशे में मां की पिटाई करता था बड़ा भाई, गुस्‍साए युवक ने तलवार से उतारा मौत के घाट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 04:50 PM IST

Murder in Punjab : धर्मकोट स्थित लोहगढ़ गांव में एक युवक ने अपने ही बड़े भाई पर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद उसने बेरहमी से अपने भाई की हत्या कर दी। बताते हैं कि दिवंगत सुखजीत सिंह को नशे की लत थी और मां से पैसे मांगता था।

Image

पंजाब के मोगा मे हुई हत्‍या। (प्रतीकात्‍मक फोटो/ BCCL)

Murder in Punjab : पंजाब के मोगा से आज एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। यहां पर धर्मकोट स्थित लोहगढ़ गांव में एक युवक ने अपने ही बड़े भाई पर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद उसने बेरहमी से अपने भाई की हत्या कर दी। बताते हैं कि दिवंगत सुखजीत सिंह को नशे की लत थी और मां से पैसे मांगता था। बेटे के नशे से परेशान मां जब पैसे देने से इंकार देती थीं तो वह उनको बेरहमी से पीटता था। इसी बात से उसका भाई बहुत नाराज रहता था और मौका पाकर उसने बड़े भाई की हत्‍या कर दी।

भाई से भी करता था पैसों की मांग

सुखजीत सिंह ने काफी समय पहले ही अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से उसके वृद्ध माता-पिता अपने किसी रिश्तेदार के घर पर रहने लगे थे। सुखजीत का छोटा भाई जसवंत सिंह किसी काम से कोलकाता में रहता था और हाल ही में तकरीबन चार-पांच दिन पहले लोहगढ़ गांव स्थित अपने घर पर आया था। सुखजीत सिंह की बेराजगारी और नशे की लत से उसका छोटा भाई जसवंत भी काफी परेशान रहने लगा। गुरुवार को जब सुखजीत ने जसवंत से नशा करने के लिए पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया। इसी बात से सुखजीत काफी नाराज हो गया था। इन्‍हीं कारणों से दोनों भाइयों के बीच लड़ाई हो गई और जसवंत ने सुखजीत पर तलवार से धावा बोल दिया। जसवंत के वार करते ही सुखजीत लहूलुहान हो गया और उसकी मौत हो गई।

मां के साथ भी मारपीट करता था

पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्‍थनल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, सुखजीत के छोटे भाई आरोपी जसवंत को टीम ने गिरफ्तार किया। थाने में उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, वरिष्‍ठ पुलिसकर्मियों का कहना है कि सुखजीत को नशे की बुरी लत थी। इसी कारण से वह अपनी मां हरजिंदर कौर से रोज मारपीट करता था। उसके बाद उसने नशे के लिए छोटे भाई जसवंत से पैसे मांगे। जिसके बाद दोनों भाइयों झगड़ा हो गया। हालांकि आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article