Kapurthala News: पंजाब के कपूरथला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने जबरन वसूली गिरोह से जुड़े अमनदीप उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। यह गैंग सुल्तानपुर लोधी के आसपास एक्टिव था। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 9 देसी पिस्तौंले बरामद की हैं।अमनदीप पर आरोप है कि वह गोलीबारी और जबरन वसूली की घटनाओं को अंजाम देने के लिए स्थानीय गिरोहों को हथियार सप्लाई करता था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
आरोपी का एक साथी भी अरेस्ट
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास कुल 9 पिस्तौलें बरामद हुई है। कपूरथला पुलिस ने आरोपी अमनदीप से पूछताछ के दौरान ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी लवप्रीत उर्फ बाबा को दो पिस्तौलें दी थीं। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पुलिस ने एक .32 बोर की देसी पिस्तौल, एक .315 बोर की देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
आरोपी अमनदीप से आगे की पूछताछ में पता चला है कि घर में दबी तीन और देसी पिस्तौलें बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ थाना सदर कपूरथला में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है। जिससे आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाया जा सके और पूरे अवैध हथियार नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
