चण्डीगढ़

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, IAS पंकज अग्रवाल को मिला कार्यभार

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्वाचन विभाग का आयुक्त और सचिव भी नियुक्त किया गया है। इससे पहले हरियाणा के पूर्व निर्वाचन अधिकारी एसीएस अनुराग अग्रवाल थे।

Image

IAS पंकज अग्रवाल (फोटो साभार - ट्विटर)

Haryana News: हरियाणा को नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मिल गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पदभार मिला है। इसके साथ ही उन्हें निर्वाचन विभाग के आयुक्त और सचिव पद की जिम्मेदारी भी मिली है। हरियाणा सरकार ने मुख्य चुनाव अधिकारी के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के पास तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल बनाकर भेजा था। इस पैनल में पंकज अग्रवाल के अलावा ए मोना श्रीनिवास और पीसी मीणा का नाम शामिल था। आयोग ने इनमें से पंकज अग्रवाल के नाम को ग्रीन सिग्नल दिया है। पंकज अग्रवाल का नाम निष्पक्ष और ईमानदार IAS अधिकारियों में शुमार होता रहा है।

2000 बैच के आईएएस अधिकारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी पंकज अग्रवाल को सोमवार को हरियाणा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। हरियाणा सरकार ने अग्रवाल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "पंकज अग्रवाल (2000 बैच के अधिकारी) को हरियाणा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा चुनाव विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।"

12 IAS अधिकारी हुए थे ट्रांसफर

हरियाणा सरकार ने चार जुलाई को 12 आईएएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया था। उस फेरबदल में, हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और हरियाणा चुनाव विभाग के एसीएस अनुराग अग्रवाल को स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्हें पंकज अग्रवाल के स्थान पर सिंचाई और जल संसाधन विभाग में एसीएस रूप में तैनात किया गया था। हालांकि तब पंकज अग्रवाल की नियुक्ति का आदेश जारी नहीं हुआ था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!