चण्डीगढ़

Sonipat Accident: ट्रक से टकराकर आग का गोला बनी गाड़ी, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Sonipat News Today (हरियाणा की खबर) : सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर के बाद तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। चारों दोस्त मुरथल से खाना खाकर लौट रहे थे कि ये हादसा हो गया।

Image

मूरथल से खाना खाकर लौटते समय हुआ हादसा

Photo : Times Now Digital

Haryana News: नेशनल हाईवे 44 पर बीती देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई जबकि चौथा जिंदगी के लिए जूझ रहा है। घटना NH 44 सेक्टर 7 फ्लाईओवर के पास की है, जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।

तीन की मौत

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की पहचान सचिन और प्रिंस के तौर पर हुई है। शेखर उर्फ आदित्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल विशाल नाम का युवक अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

खाना खाकर लौट कर रहे थे दोस्त

चारों युवक उत्तर प्रदेश के निवासी थे। सचिन बागपत के सिरसली गांव का रहने वाला था जबकि प्रिंस, शेखर और विशाल बिनोली गांव से ताल्लुक रखते हैं। ये सभी दोस्त रात में मुरथल के एक ढाबे पर खाना खाने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

घटना की जानकारी मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें