चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ रोज फेस्ट 17 फरवरी से, इस बार दिखेगा कई बदलाव, जानें खासियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 07:29 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ के फेमस रोज फेस्टिवल का आयोजन 17 से 19 फरवरी तक होगा। नगर निगम ने इसे फेस्टिवल की तैयारियां शुरू कर दी है। इसे एशिया का सबसे बड़ा रोज फस्टिवल माना जाता है। इस फेस्टिवल में कई कल्चरल इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल को पहली बार पूरी तरह वेजिटेरियन रखा गया है।

Image

चंडीगढ़ रोज फेस्टिवल की तैयारी शुरू

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फेस्टिवल को पहली बार पूरी तरह वेजिटेरियन रखा गया
  • फेस्टिवल में होगा कई कल्चरल इवेंट्स का आयोजन
  • स्पेशल लाइट एंड साउंड शो से दिखेगा इतिहास की झलक

Chandigarh: चंडीगढ़ का फेमस रोज फेस्टिवल 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। तीन दिवसीय यह फेस्टिवल 19 फरवरी तक चलेगा। फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हर साल फरवरी माह में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल को देखने के लिए चंडीगढ़ के अलावा आसपास के राज्‍यों से भी लाखों लोग आते हैं। इसे एशिया का सबसे बड़ा रोज फस्टिवल माना जाता है। फेस्टिवल के दौरान यहां कई कल्चरल इवेंट्स भी होते हैं। फेस्टिवल को इस बार पूरी तरह वेजिटेरियन रखा गया है। यहां के स्‍टॉलों पर सिर्फ वेजिटेरियन फूड ही सर्व किए जाएंगे। इसके लिए वेरका बूथ के पास फूड कोर्ट लगाया जा रहा है। जिसमें 30 स्टॉल लगाई जाएंगी। इन फूड स्टॉल में खाने की आइटम फेस्टिवल की थीम्स को ध्‍यान में रखकर तय की जाएगी। ये स्‍टॉल सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे।

चंडीगढ़ नगर निगम ने इन फूड स्‍टॉल को लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि, जिसे भी ये फूड स्टॉल अलॉट होंगे, उन्हें थीम बेस्ड फूड कॉर्नर लगाना होगा। इसके लिए थीम की जानकारी भी दी गई है। इसमें पंजाबी ढाबा, हरियाणवी जलेबी, दिल्ली चार्ट, महाराष्ट्र फूड, गुजराती फूड, साउथ इंडियन फूड, राजस्थानी फूड, बिहारी फूड, कश्मीरी फूड का थीम रखा गया है। इसके अलावा यहां पर आइसक्रीम पार्लर, स्वीट कार्न कॉर्नर्स, टी, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक कॉर्नर, पिज्जा, बर्गर और सैंडविच कॉर्नर भी बनाया जाएगा। इन सभी पर सिर्फ वेजिटेरियन आइटम ही सर्व होंगे। साथ ही किसी फूड आइटम को सर्व करने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं होगा।

फेस्टिवल में दिखेगी इतिहास की झलक

इस फेस्टिवल में पहली बार एक स्पेशल लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चंडीगढ़ के हेरिटेज की झलक दिखाई देगी। इस शो में रोज फेस्टिवल के इतिहास और अब तक के सफर के बारे में बताया जाएगा। रोजाना तीन शो का आयोजन होगा। इस फेस्टिवल के आयोजन पर निगम कुल 2.19 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए बजट जारी किया है। फेस्टिवल में आने वाले पर्यटकों को इस बार थोड़ी निराशा भी होगी, क्‍योंकि इस बार यहां पर चॉपर राइड का लुफ्त नहीं मिलेगा। इससे पहले यहां पर चॉपर राइड भी करवाई जाती थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article