Chandigarh News: चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाना अब भारी पड़ सकता है। चंडीगढ़ नगर निगम ने ऐसे डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत निगम द्वारा अब टैक्स डिफाल्टरों के पानी और बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार, पानी का कनेक्शन काटने का अधिकार निगम के पास है, वहीं बिजली का कनेक्शन काटने के लिए यूटी प्रशासन से सिफारिश की जाएगी। नगर निगम आनिंदिता कमिश्नर ने बताया कि, इस अभियान के तहत अभी प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वाले डिफाल्टरों की इमारत सील करने का नोटिस भेजा जा रहा है।
बता दें कि, नगर निगम ने इस चालू वित्त वर्ष में 75 करोड़ रुपये का बकाया टैक्स वसूलने का टारगेट रखा है। इसको लेकर निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा ने पिछले सप्ताह निगम अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी, जिसमें संपत्ति कर न जमा करवाने वालों लोगों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद निगम ने एक विशेष सीलिंग अभियान शुरू किया है। नगर निगम ने निर्णय लिया है कि, जो डिफाल्टर बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं उनकी प्रॉपर्टी को सील करने के साथ उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
