चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ में ज्‍वेलर से ठगी, शातिरों ने सोना खरीद दुकानदार को ऐसे लगाई चपत

  • Agency by: टाइम्स नाउ डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2022, 07:46 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ में शातिर ठगों ने शॉपिंग के बहाने एक ज्‍वेलर से ठगी कर ली। आरोपियों ने दुकान से करीब 41 हजार रुपये की गोल्ड रिंग और इयर रिंग खरीदा और फिर ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करने का मैसेज दिखाकर फरार हो गए, लेकिन दुकानदार को पैसे नहीं मिले। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Image

दुकानदार से हजारो की ठगी (Representative Image)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो आरोपियों ने दुकानदार से की थी करीब 41 हजार की खरीददारी
  • आरोपियों ने दुकानदार को ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट कर देने का मैसेज भी दिखाया
  • पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रहे आरोपियों की तलाश

Chandigarh: त्‍योहार के इस मौसम में लोग खरीददारी करने में जुटे हैं। जिसकी वजह से सड़क से लेकर दुकान तक में भीड़ नजर आ रही है। इस भीड़ का फायदा उठाने के लिए ठग भी सक्रिय हो गए हैं। शातिर ठग आम लोगों से लेकर दुकानदार तक को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसी ही ठगी का एक मामला चंडीगढ़ के समाधि गेट बाजार से सामने आया है। चंडीगढ़ में बाजार में ज्लेवर से ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग यहां पर एक ज्वेलर को खरीदारी के बहाने हजारों की चपत लगा गए।

ठगों ने दुकानदार से 41 हजार रुपये कीमत की गोल्ड रिंग और इयर रिंग खरीद और इसका पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से करने का मैसेज दिखा वहां से फरार हो गए। पीड़ित काफी देर तक आरोपियों द्वारा भेजे पैसे आने का इंतजार करता रहा, लेकिन जब पैसे नहीं मिले तो आरोपितों के खिलाफ मनीमाजरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर अब आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पेमेंट भेजने का मैसेज दिखाकर आरोपी हुए फरार

मनीमाजरा के समाधि गेट बाजार में एक ज्वेलरी शॉप के मालिक बृजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, शनिवार शाम को दो लोग उसकी दुकान पर शॉपिंग करने आए। उन युवकों ने दुकान से एक गोल्ड रिंग और एक जोड़ा इयर रिंग पसंद किया। जिसका कुल बिल 41,700 रुपये बना। खरीददारी के बाद आरोपितों ने दुकानदार को बताया कि, उन्‍होंने इसका पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से कर दिया है। आरोपियों ने अपने मोबाइल में इसका मैसेज भी दिखाया और वहां से चले गए। पीड़ित ने बताया कि, मैसेज देखकर मुझे लगा कि पेमेंट कर दिया है तो कुछ देर में आ ही जाएगा, लेकिन जब काफी देर तक ज्वेलर के खाते में पैमेंट की राशि नहीं आई तो उसे आरोपियों पर शक हुआ। जिसके बाद पीड़ित ने बैंक से भी इसके बारे में पता किया। फिर पुलिस के पास पहुंच मामला दर्ज करया। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article