चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन, पुलिस ने जारी की रूट डायवर्जन एडवाइजरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 08:00 PM IST

Chandigarh: विभिन्‍न मांगों को लेकर सिख जत्थेबंदियों ने चंडीगढ़-मोहाली बार्डर को पूरी तरह से जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने यहां के मटोर बैरियर पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू किया है। जिसकी वजह से चंडीगढ़-मोहाली रूट पर ट्रैफिक को दूसरे रूट्स पर डायवर्ट किया गया है। यह डायवर्जन धरना प्रदर्शन तक जारी रहेगा।

Image

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने किया ट्रैफिक डायवर्जन (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मटोर बैरियर पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू
  • चंडीगढ़ मोहाली मेन रोड को किया गया बंद
  • मोहाली के फेज 8 भी ट्रैफिक के लिए पूरी तरह ब्‍लॉक


Chandigarh: चंडीगढ़ के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, एक तरफ जहां किसानों ने चंडीगढ़ की घेराबंदी करने की चेतावनी दी है, वहीं बेअदबी के मामलों में जल्द इंसाफ और सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर सिख जत्थेबंदियों ने चंडीगढ़-मोहाली बार्डर को जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने मटोर बैरियर के पास अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ऐसे में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आम लोगों को रूट डायवर्जन की जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, जब तक यह धरना जारी रहेगा, तब तक के लिए हिमालय र्मा पर स्थित सेक्टर 51/52 लाइट पॉइंट से लेकर मटोर बैरियर तक सड़क परिवहन के लिए बंद रहेगी। इसके अलावा मोहाली के वाईपीएस चौक से लेकर सेक्टर 51/52 तक ट्रैफिक लाइट पॉइंट बंद रहेगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जैसे ही बैरियर के पास से धरना खत्‍म होगा, उसकी जानकारी आम लोगों को दे दी जाएगी। पुलिस ने चंडीगढ़ से मोहाली जाने वाले वाहन चालकों को कुछ वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने का सुझाव दिया है।

वाहन चालक कर सकते हैं इन रास्तों का उपयोग

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि, जो वाहन चालक चंडीगढ़ से मोहाली जाना चाहते हैं वे सरोवर पथ पर स्थित सेक्टर 44/45/50/51 लाइट पॉइंट से जा सकते हैं। इसके अलावा जन मार्ग से मोहाली जाने वाले वाहन चालक सेक्टर 42/43/52/53 लाइट पॉइंट से मोहाली जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने सुझाव दिया है कि, सड़कों पर ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए वाहन चालक इन वैकल्पिक रुट की ही उपयोग करें।

मोहाली की तरफ भी रोड डायवर्ट

चंडीगढ़ के अलावा मोहाली में भी इस प्रदर्शन के कारण रोड डायवर्जन किया गया है। मोहाली पुलिस के अनुसार, पंजाब के विभिन्न जिलों से आए हजारों सिख प्रदर्शनकारी अब मोहाली के फेज 8 स्थित अंब साहिब गुरुद्वारे के पास एकत्रित हो रहे हैं। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही टेंट लगाया दिया है। जिसके कारण फेज 8 को ट्रैफिक के लिए पूरी तरह से बंद कर हिदा गया है। ट्रैफिक पुलिस यहां आने वाले वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article