चण्डीगढ़

भारी मात्रा में हथियार के साथ दबोचे गए बंबीहा गैंग के 4 शूटर, की थी हत्‍या

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Oct 29, 2022, 02:09 PM IST

Chandigarh: पंजाब पुलिस ने दिल्‍ली और उत्‍तराखंड पुलिस के साथ मिलकर चंडीगढ़ से बंबीहा गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उत्‍तराखंड में एक माइनिंग व्‍यापारी की हत्‍या में शामिल थे। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

Image

गिरफ्तार शूटरों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ये शूटर उत्‍तराखंड में माइनिंग व्‍यापारी की हत्‍या में थे शामिल
  • पाकिस्‍तान में बैठे आतंकवादी अर्शदीप सिंह के इशारे पर हुई थी हत्‍या
  • चारों शूटरों के पास से कई विदेशी पिस्‍टल, मैगजीन और गोली बरामद

Chandigarh News: गैंगस्‍टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस की स्‍पेशल टीम ने चंडीगढ़ के छत्त गांव से बंबीहा गैंग के चार शूटरों को दबोचा है। गिरफ्तार किए गए इन बदमाशों में दो बदमाश हाल ही में हुई उत्तराखंड माइनिंग व्यापारी की हत्या की वारदात में शामिल रहे हैं। पुलिस को इन आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी मिला है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साधु सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, जगदीश सिंह उर्फ दीशा, जसप्रीत सिंह उर्फ लौक के रूप में हुई है। ये सभी बदमाश जिला मानसा के रहने वाले हैं।

इस गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब डीजीपी पंजाब गौरव यादव की तरफ से दी गई। उन्‍होंने बताया कि, इन बदमाशों को पकड़ने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, काउंटर इंटेलिजेंस, पंजाब पुलिस, दिल्‍ली स्‍पेशल सेल और उत्‍तराखंड पुलिस ने मिलकर संयुक्‍त रूप से चलाया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से एक .30 बोर पिस्तौल, 9 एमएम पिस्तौल, तुर्की की बनी 9 एमएम पिस्टल समेत 7 मैगजीन और करीब 30 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा एक पावरफुल बाइक भी मिली है।

आतंकवादी बने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला के निर्देश पर हुई हत्‍या

बता दें कि, बीते 13 अक्टूबर को उत्तराखंड के काशीपुर में इन बदमाशों ने माइनिंग व्यापारी 70 वर्षीय महल सिंह की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पंजाब और उत्‍तराखंड पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि, अभी तक की जांच में पता चला है कि, गिरफ्तार आरोपित साधु सिंह और मनप्रीत सिंह ने अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर माइनिंग व्यापारी महल सिंह की हत्‍या की थी। इस हत्‍या का निर्देश गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला द्वारा दिया गया था। आरोपी जगदीश सिंह और जसप्रीत सिंह ने इस हत्‍या में लॉजिस्टिक सपोर्ट देने के साथ मृतक के घर की रेकी की थी। इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना जीरकपुर में आईपीसी की धारा 392, 384, 473, 120बी और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 (7) और (8) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को सेफ हाउस लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article