चण्डीगढ़

Best Places to Visit in Chandigarh: चंडीगढ़ की शान है सुखना लेक, फैमली के साथ इस बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 02:12 PM IST

Best Places to Visit in Chandigarh: शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित सुखना लेक को शहर का दिल भी कहा जाता है। 3 किलोमीटर वर्ग में फैली इस खूबसूरत लेक को सुखना चोइ को बांधकर 1958 में बनाया गया था। यहां पर हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां आप स्कीइंग और सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।

Image

चंडीगढ़ का सुखना लेक

KEY HIGHLIGHTS
  • सुखना लेक को कहा जाता है शहर का दिल
  • शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है यह लेक
  • लेक की खूबसूरती देखने के लिए हमेशा लगी रहती पर्यटकों की भीड़

Best Places to Visit in Chandigarh 2023 : चंडीगढ़ को ब्‍यूटीफुल सिटी कहा जाता है। इस शहर की गिनती देश के सबसे खूबसूरत शहरों में होती है। टूरिज्‍म की दृष्टि से भी यह शहर काफी खूबसूरत है। यहां पर परिवार और दोस्‍तों के साथ घूमने के लिए रॉक गार्डन से लेकर पिंजौर गार्डन, रोज गार्डन जैसी बहुत-सी शानदार जगहें हैं, लेकिन चंडीगढ़ की शान है ‘सुखना लेक’। शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित सुखना लेक को शहर का दिल भी कहा जाता है। 3 किलोमीटर वर्ग में फैली इस खूबसूरत लेक को सुखना चोइ को बांधकर 1958 में बनाया गया था। यहां पहुंचते ही लोग पहाड़ों की लंबी श्रृंखला के बीच स्थित सुखना लेख को देख मंत्रमुग्‍ध हो जाते हैं। यहां पर हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अगर कभी चंडीगढ़ घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो सुखना लेक को घूमना बिल्कुल मिस न करें। यहां पर आप बोटिंग से लेकर शिकारा राइड तक का मजा ले सकते हैं।

सुखना लेक का ‘सुसाइड टॉवर’

सुखना लेक पर एक टॉवर स्थित है, जिसे ‘सुसाइड टॉवर’ भी कहा जाता है। वैसे तो इस टॉवर का इस्तेमाल सुखना लेक में पानी के लेवल को मापने के लिए किया जाता है, लेकिन कई साल पहले यहां घूमने आने वाले लोग इस टॉवर से सुखना लेक में कूद कर सुसाइड कर लेते थे। जिसकी वजह से इस ‘सुसाइड टॉवर’ कहा जाने लगा। बाद में इसकी सीढ़ियों को बंद कर दिया गया।

सुखना लेक का पीपल का पेड़

अगर आप सोच रहे हैं कि सुखना लेक पर स्थित पीपल का पेड़ इतना खास क्‍यों है, तो बता दें कि यह चंडीगढ़ का सबसे पुराना पेड़ है। यह पेड़ शहर का धरोहर है। माना जाता है कि यह पेड़ यहां पर तब से है, जब चंडीगढ़ का नाम भी नहीं था।

वाटर स्पोर्ट्स का लें मजा

यह झील स्कीइंग, सर्फिंग और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए भी लोकप्रिय है। यह एशिया के सबसे लम्बे रोइंग और याटिंग चैनल के रूप में भी मशहूर है। इस लेक का कुदरती सौंदर्य फोटोग्राफर्स और पेंटर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर आपको कई ऐसे टूरिस्ट जगह-जगह अपनी पोर्ट्रेट बनवाते भी दिख जाएंगे। सुखना झील के पास आप ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article