लाइफस्टाइल

Best Places in Himachal Pradesh: हिमाचल की वादियों में न्यू ईयर का मजा दोगुना, बिना देर किए शिमला-मनाली की पकड़ें बस

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 30, 2022, 11:18 AM IST

Best Places in Himachal Pradesh: अगर आपने अभी न्यू ईयर 2023 के लिए प्लान नहीं बनाया है तो बिना देर किए हिमाचल प्रदेश की बस में सीट बुक कराइये। यहां पर आप बर्फ से ढकी सुंदर पहाड़ियों और मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।

Image

Best Places in Himachal Pradesh: हिमाचल की वादियों में न्यू ईयर का मजा दोगुना, बिना देर किए शिमला-मनाली की पकड़ें बस

Best Places in Himachal Pradesh to Celebrate Happy New Year 2023:दिसंबर माह विंटर वैकेशन के लिए जाना जाता है और इस महीने में ठंड भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे देती है। ऐसे में लोग घूमना बेहद पसंद करते हैं। दो दिन में नए साल का आगमन हो रहा है और नया साल मनाने लोग खूबसूरत जगहों की ओर जा रहे हैं। दिल्ली और एनसीआर के आसपास के लोग न्यू ईयर मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश की तरफ जाते हैं। दिसंबर में यहां का मौसम काफी सुहाना होता है। यहां पर आप बर्फ से ढकी सुंदर पहाड़ियों और मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। अगर आपने अभी प्लान नहीं बनाया है तो बिना देर किए हिमाचल प्रदेश की बस में सीट बुक कराइये। हम आपके लिए हिमाचल प्रदेश के कुछ प्रमुख हिल स्टेशन की सूची लेकर आए जहां आप रवाना हो सकते हैं।

Celebrate New Year in 2023

मनाली

अगर आपको कुदरती खूबसूरती के साथ साथ एडवेंचर भी पसंद है तो मनाली जाना आपके लिए सबसे बढ़िया होगा। यहां पर आप दिसंबर माह में स्काइकिंग, हाइकिंग, माउंटनीयरिंग और अन्य स्पोर्टस का आनंद उठा सकते हैं। यहां इस समय मौसम काफी प्यारा है।

कुल्लू

कुल्लू की घाटी को देवताओं की घाटी भी कहा जाता है। दिम्बर माह के सर्दी के मौसम में यह जगह लाजवाब हो जाती है। गुलाबी और सफेद रंग के फूलों के साथ इस जगह की खूबसूरती को शब्दों में बयां नही किया जा सकता है।

कुफरी

कुफरी हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है। कुफरी ठंड के दौरान शीतकालीन रोमांचक खेलों के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटक यहां पर पहाड़ी ट्रेल्स के माध्यम से ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

शिमला

हिमाचल की राजधानी और लोगों का पसंदीदा हिल स्टेशन शिमला दिसंबर माह में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह है। यहां फिशिंग, ट्रेकिंग, और एडवंचर स्पोर्टस् का मजा यहां पर लिया जा सकता है। शिमला सर्दियों में बेहद खूबसूरत लगता है।

खज्जियार

इसे भारत का छोटा स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। अगर आप शांति और प्राकृतिक खूबसूरती एकसाथ देखना चाहते हैं तो खज्जियार से बेहतर जगह आपको नहीं मिलेगी। यहां कुछ कुछ होता है सहित कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई है।

सोलंग घाटी

दिसंबर माह में घूमने के लिए सोलंग घाटी हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां दिसंबर से फरवरी तक बर्फ का आनंद लिया जा सकता है। बर्फ से ढकी सोलंग घाटी की पहाड़ियां आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगी।

पराशर झील

मॉनसून के दौरान दिसंबर में पराशर झील का एक अनूठा नजारा दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पराशर झील हिमाचल प्रदेश का सौंदर्य का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article