चण्डीगढ़

पंजाब में 'आप' का बड़ा एक्शन, MLA कुंवर विजय प्रताप 5 साल के लिए पार्टी से निलंबित; जानें क्या है माजरा?

पंजाब के अमृतसर स्थित हल्का उत्तरी से आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप को बिक्रम सिंह मजीठिया के पक्ष में बयान देने को लेकर पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Image

विधायक कुवंर विजय प्रताप (फाइल फोटो)

अमृतसर : हल्का उत्तरी से आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप पर पार्टी ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्हें पिछले दिनों गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पक्ष में बयान देने को लेकर पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। पार्टी हाईकमान उनके इस कृत्य से काफी नाराज था, लिहाजा उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

कुंवर विजय प्रताप ने मजीठिया का किया था बचाव

मजीठिया की गिरफ़्तारी पर कुंवर विजय प्रताप ने सोशल मीडिया पर विडियो शेयर कर अरेस्टिंग प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा था मजीठिया जब जेल में थे तो मान साहब ने कोई जांच नहीं कराई। कोई पूछताछ नहीं हुई। उन्हें बेल लेने दिया गया। लिहाजा, विक्रम मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस एक्शन पर सवाल करने कुंवर विजय प्रताप को महंगा पड़ गया।

इस बड़े फैसले से भगवंत मान सरकार का साफ़ संदेश है कि ड्रग्स के खिलाफ मुहिम में राजनीति बर्दाश्त नहीं होगी। ड्रग्स के खिलाफ एक्शन पार्टी की विचारधारा, जो इसमें रुकावट डालने की कोशिश करेगा पार्टी में उसकी कोई जगह नहीं है। ये फैसला आम आदमीं पार्टी की PAC ( Political affairs committee) की ओर से लिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article