पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा अपग्रेड ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर बहस को हवा दे दी है। 6 फरवरी, 2023 को एडीजीपी, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट एके पाण्डेय ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा था, जिसमें पहले प्रदान किए गए सामान्य 15 सुरक्षा कर्मियों के अलावा 20-25 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है।
इसे लेकर दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मान सरकार को घेरा है। बलकौर सिंह ने राज्य में कानून-व्यवस्था के दावों को लेकर भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की आलोचना की। सिंह ने सवाल किया कि अगर स्थिति इतनी अच्छी थी तो मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपनी पत्नी के लिए 40 सुरक्षा एस्कॉर्ट लगाने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा- "अगर पंजाब में कानून व्यवस्था इतनी अच्छी थी, तो सीएम भगवंत मान ने अपनी पत्नी के लिए 40 सुरक्षा एस्कॉर्ट क्यों लगाए?"
बलकौर सिंह ने कहा कि सही में ये सब आम आदमी हैं तो सुरक्षा छोड़ क्यों नहीं देते। इसे लेकर बीजेपी और अकाली दल ने भी आप सरकार पर हमला बोला है।
