चण्डीगढ़

फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा; खेल-खेल में नाबालिग ने पिता की पिस्तौल से मारी खुद को गोली, हालत गंभीर

फिरोजपुर की पॉश कॉलोनी रोज एवेन्यू में 14 वर्षीय करीवम मल्होत्रा के साथ एक गंभीर हादसा हुआ। स्कूल से लौटकर वह अपने पिता की पिस्तौल से खेलते-खेलते खुद को गोली मार बैठा। गोली सीधे उसके सिर में लगी, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Image

पिस्तौल से खेलते समय नाबालिग ने गलती से खुद को मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर: Canva)

Firozpur News: फिरोजपुर की पॉश कॉलोनी रोज एवेन्यू में 14 वर्षीय करीवम मल्होत्रा के साथ एक सनसनीखेज और दर्दनाक हादसा हुआ, जब उसने अपने पिता की पिस्तौल से खेलते-खेलते खुद को गोली मार ली। जानकारी के अनुसार, बच्चा स्कूल से लौटकर कपड़े बदलने के लिए अलमारी में गया, जहां पिस्तौल उसके हाथ लग गई। खेलते-खेलते अचानक गोली चल गई और सीधे उसके सिर में जा लगी।

बताया जा रहा है कि गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे लुधियाना डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का जायज़ा लिया और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा बेहद नाज़ुक स्थिति में है। एसएचओ थाना सिटी फिरोज़पुर जतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article