शहर

सावधान! बर्फबारी में जबरन न निकालें गाड़ियां...वीडियो ने खड़े कर दिए रोंगटे; मनाली में हादसा

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली से बर्फबारी में एक कार के फिसलने का वीडियो सामने आया है, जिससे बताया गया कि बर्फ की चादर बिछने के बाद जबरन गाड़ी निकालने की कोशिश की गई, जिसके बाद गाड़ी फिसलकर खाई में गिर गई। गनीमत रही की चालक कार के बाहर था, वरना उसे भी नुकसान पहुंच सकता था।

Image

मनाली में बर्फ में फिसली कार

मनाली : हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। अब पहाड़ों को छोड़कर मैदानी इलाकों में बर्फबारी से मौसम बदल गया है। शिमला और मसूरी में करीब तीन महीने बाद शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई जिसके बाद पर्यटक खुश नजर आए। कई पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर बर्फबारी के वीडियो साझा किए और इसे सर्दियों का सबसे खुशनुमा स्थान बताया। कुछ लोग लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर बर्फ का आनंद लेते नजर आए। लेकिन, बर्फबारी पर सावधान रहने की भी आवश्यकता है क्योंकि फिसलन भी बढ़ गई, जिससे गाड़ियों को सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्यकता है। इसी प्रकार के हादसे का वीडियो आया है, जिससे देखते-देखते एक कार फिसलकर पहाड़ियों के नीचे चली गई।

मनाली में बर्फ में कार फिसलने का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रिसॉर्ट गेस्टहाउस के बाहर गाड़ी बर्फ पर फिसलने लगती है। हालांकि, चालक ने कार रोकने की कोशिश है, लेकिन कार खाई में गिर गई।। गनीमत रही की खाई से पहले किसी तरह युवक खुद को गाड़ी से खुद को हटाने पर कामयाब रहा, जिससे उसे मामूली चोट के अलावा कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बर्फबारी के बाद जबरन गाड़ियां निकालने के चक्कर में हादसे हो रहे हैं। लिहाजा, बर्फ में गाड़ियां निकालने का सुझाव नहीं दिया गया।

उधर, कुछ लोगों ने ताजा बर्फबारी के वीडियो साझा करते हुए पर्यटकों को सड़क पर धीमी गति से वाहन चलाने का सुझाव दिया। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मनाली के पास स्थित कोठी गांव में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है। इसी प्रकार, लाहौल और स्पीति के गोंदला, कुकुमसेरी और हंसा गांवों में क्रमशः 12 सेंटीमीटर, 6.8 सेंटीमीटर और पांच सेंटीमीटर हिमपात हुआ। शिमला जिले के जुब्बल में छह सेमी, मनाली में 4.8 सेमी, केलांग और कुफरी में चार-चार सेमी और शिमला में 0.6 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई।

कैसा रहेगा शिमला का मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि राज्य के ऊंचे इलाकों में 24 जनवरी तक बर्फबारी जारी रहेगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच, विभिन्न जिलों के जिला प्रशासन ने सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article