शहर

उत्तराखंड में कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार? पांच पदों को भरने की तैयारी तेज; सामने आया बड़ा अपडेट

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। उनके नजदीकी सूत्रों से यह जानकारी मिली है। इस वर्ष मार्च में एक विवाद के बाद तत्कालीन वित्त और विधायी कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के धामी मंत्रिमंडल में रिक्त पदों की संख्या पांच हो गई है।

Image

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फोटो साभार: @pushkardhami)

Photo : Twitter

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। उनके नजदीकी सूत्रों से यह जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने ऐसी अटकलों को खुद ही यह कहकर हवा दे दी है कि इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है और अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।राजनीतिक गलियारों और मीडिया में इन अटकलों के तेज होते ही सत्ताधारी विधायकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी दावेदारी जतानी शुरू भी कर दी है।

मंत्रिमंडल में कितने पद हैं खाली

इस संबंध में देहरादून के राजपुर रोड विधायक खजान दास सहित कुछ अन्य विधायकों ने रविवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस वर्ष मार्च में एक विवाद के बाद तत्कालीन वित्त और विधायी कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के धामी मंत्रिमंडल में रिक्त पदों की संख्या पांच हो गई है।

अग्रवाल के पद छोड़ने के बाद से मीडिया में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अब जल्द ही अपने मंत्रिमंडल के रिक्त पद भर सकते हैं। भाजपा जब 2022 में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री धामी सहित कुल नौ मंत्रियों ने शपथ ली थी। संवैधानिक प्रावधान के तहत, उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार का आ गया सही समय

अप्रैल 2023 में सामाजिक कल्याण और परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद मंत्रिमंडल में आठ सदस्य रह गए और अग्रवाल के इस्तीफे के बाद यह संख्या घटकर सात पर पहुंच गई। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव भी अब ज्यादा दूर नहीं है। यह बिल्कुल सही समय है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल का विस्तार और उसमें फेरबदल कर लें।’’

मीडिया से कई बार बातचीत के दौरान भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने माना कि राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार का सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि उनकी इस मामले पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई है और वे इस बात पर सहमत हैं कि राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए यह उपयुक्त समय है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पार्टी के केंद्रीय नेताओं की राय लेने के लिए मुख्यमंत्री एक बार फिर दिल्ली जा सकते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'