देश

'देखिये उधर कोई छोटा नरेंद्र खड़ा हो गया...', जब मजाकिया अंदाज में बोले PM मोदी; भीड़ में मौजूद युवक हिलाने लगा हाथ

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहमदाबाद जनसभा में एक गजब का रोचक नजारा देखने को मिला। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे तब उन्हें भीड़ में एक छोटा नरेंद्र दिखाई दिया। दरअसल, सभा स्थल पर मौजूद भीड़ में एक छोटा बच्चा मौजूद था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह कॉस्टयूम पहनकर एकदम तैयार होकर आया था और उसे देखकर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए यह टिप्पणी की।

Image

पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहमदाबाद जनसभा में एक गजब का रोचक नजारा देखने को मिला। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे तब उन्हें भीड़ में एक छोटा नरेंद्र दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि देखिये उधर कोई छोटा नरेंद्र खड़ा हो गया है। उनका यह कहना और सभी लोग छोटे नरेंद्र को देखने लगे। ऐसे में छोटे नरेंद्र ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।

क्या है असल माजरा

दरअसल, सभा स्थल पर मौजूद भीड़ में एक छोटा बच्चा मौजूद था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह कॉस्टयूम पहनकर एकदम तैयार होकर आया था और उसे देखकर पीएम मोदी खुद को रोक नहीं पाए और मुस्कुराते हुए यह टिप्पणी की।

PM मोदी की ट्रंप को दो टूक

पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों, पशुपालकों व लघु उद्योगों के हित सर्वोपरि हैं और ‘हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम इसे सहन करेंगे’। पीएम मोदी की यह टिप्पणी अमेरिका के साथ जारी शुल्क विवाद की पृष्ठभूमि में आई है।

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार शहरों में गरीबों को सम्मानजनक जीवन स्तर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने उपस्थित लोगों को बताया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 11 वर्ष के शासनकाल में भारत में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?