शहर

Karnataka Road Accident: डिवाइडर से टकराकर पलटी यात्रियों से भरी बस, तीन महिलाओं की मौत, 10 से अधिक लोग घायल

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के तुमकुर जिले के चिकनहल्ली फ्लाईओवर पर गोवा से बेंगलुरु जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई है और 10 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

Image

डिवाइडर से टकराई बस, तीन लोगों की मौत

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के तुमकुर जिले में सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चिकनहल्ली फ्लाईओवर पर यात्रियों से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है और 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जो गोवा से बेंगलुरु जा रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर सुबह करीब साढ़े चार बजे बस अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवारों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article