शहर

Gujarat Accident News: बनासकांठा में पलटी यात्रियों से भरी बस, चार लोगों की मौत और कई घायल

Gujarat Accident News: बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल है।

Image

गुजरात के बनासकांठा में पटली यात्रियों से भरी बस

Gujarat Accident News: गुजरात के बनासकांठा जिले में सोमवार को सुबह तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यात्रियों से भरी बस पलटी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबाजी मंदिर से दर्शन के बाद बस तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि बस में 50 यात्री सवार थे। दांता पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अंबाजी से लौटते समय बस पहाड़ी सड़क पर थी और तभी दांता तालुका के त्रिशूलिया घाट पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। पुलिस अधीक्षक अक्षय राज ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में 25 लोग घायल हो गए हैं और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article