शहर

Budgam Encounter: बडगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल समेत कई हथियार बरामद

Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

Image

बडगाम मुठभेड़ (फाइल फोटो)

Photo : AP

Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। उसके पास से AK राइफल और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है। इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।

गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश के बडगाम जिले में सेना और पुलिस के संयुक्त बलों ने एक बड़ा एंटी-टेरर (आतंकवाद विरोधी) ऑपरेशन शुरू किया। पीटीआई के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई जिले के दूरदराज और घने जंगलों वाले इलाके में चलाई जा रही है, जहां संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने की पक्की खबर मिली थी। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को गुरुवार को ही सील कर दिया था ताकि आतंकी जंगल का फायदा उठाकर भाग न सकें। इलाके में अतिरिक्त बल भी तैनात किए जा रहे हैं। सेना और पुलिस का यह साझा अभियान आतंकियों का सफाया होने तक जारी रहेगा।

खुफिया सूचना के आधार सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि आतंकवादियों का एक संदिग्ध समूह पुलवामा जिले के पाखरपोरा इलाके से निकलकर बडगाम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल युसमर्ग के जंगलों की तरफ बढ़ रहा है। खुफिया सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने बिना कोई वक्त गंवाए पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी और घने जंगलों के अंदर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

रियासी में तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का एक जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का एक जखीरा बरामद किया जिसमें एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड और 184 गोलियां शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस अभियान के दौरान, बलों ने युद्ध जैसा साजो-सामान बरामद किया, जिसमें एके-47 राइफल की 140 गोलियां, पिका (मशीन गन) की 19 गोलियां, पिस्तौल की 25 गोलियां, एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड, छह कैसेट और एके की एक मैग्जीन शामिल हैं।

Suhail Nazeer Bhat
सुहैल नाजिर भट्टauthor

सुहैल साहिल भट्ट को 8 साल का घाटी में रिपोर्टिंग का तजुर्बा है। राजनीति और कश्मीर के हर हलचल पर पैनी नजर।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य