शहर

बठिंडा में खौफनाक हत्याकांड; सड़क पर मिला महिला का शव, पुलिस ने इस तरह सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

बठिंडा में हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला रितिका की हत्या उसके पति साहिल ने ही की थी। गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि साहिल अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी शक ने उसे खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर किया

Image

बठिंडा में खौफनाक मर्डर केस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bathinda News: पंजाब के बठिंडा में एक दिन पहले एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। बठिंडा पुलिस के मुताबिक जिस महिला का कत्ल हुआ उसका नाम रितिका था और उसकी हत्या उसके पति साहिल ने ही की थी । पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। बठिंडा की ठंडी सड़क पर रितिका नाम की महिला की शव पुलिस को मिला था। बठिंडा पुलिस के मुताबिक महिला के पति साहिल को अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक था। साहिल अपनी पत्नी के उसके दोस्त के साथ नाजायज रिश्ते से परेशान था, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

बठिंडा की SSP अमनीत कोंडल ने हत्या की गुत्थी का खुलासा किया और बताया कि कातिल इतना बेवकूफ था कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह इंटरनेट पर बहुत कुछ सर्च करता रहा, जिसमें आरोपी ने खुद को सुरक्षित रखने और हत्या के बाद कैसे जिंदा रहना है जैसी चीजें भी सर्च कीं। SSP ने बताया कि आरोपी को पहले से पता था कि उसकी पत्नी के उसके दोस्त के साथ नाजायज रिश्ते हैं, इसीलिए उसने अपनी पत्नी को बाजार में एक सुनसान जगह पर बुलाया और वहां उनकी बहस हुई और उसके बाद उसने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार किया और उसके बाद जब वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी, फिर पति ने कई बार और उसपर हमला किया।

कातिल ने किया पुलिस को लगातार गुमराह

बठिंडा के अर्जुन नगर में रहने वाली रितिक की रविवार को हत्या कर दी गई थी। रितिका एक दिन से लापता थी उसकी बेरहमी से हत्या कर लाश ठंडी रोड के पास फेंक दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, रितिका का परिवार उसे ढूंढ रहा था। रविवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। इस दौरान मृतका के पति साहिल ने पुलिस को लगातार गुमराह किया और खुद को पाक दिखाने की कोशिश की लेकिन साहिल पर पुलिस को शुरू से ही शक था और आखिरकार जांच के दौरान साहिल की भूमिका सामने आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article