शहर

Jharkhand News: झारखंड के रांची में एक कुएं से दो महिलाओं के शव हुए बरामद

पुलिस ने बताया कि दूसरे मामले में रातू थाना क्षेत्र के टीकराटोली में एक कुएं से शव बरामद किया गया और मृतका की पहचान रांची के नगरी इलाका निवासी संगीता देवी के रूप में हुई है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

झारखंड की राजधानी रांची में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को दो महिलाओं के शव बरामद हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी।बूटी मोड़ के पानी टाकी इलाके में एक पहाड़ी की चोटी से एक शव बरामद किया गया जबकि दूसरा शव रातू थाना क्षेत्र में एक कुएं में पाया गया।पुलिस को पहले मामले में संदेह है कि 28 से 30 वर्ष की आयु की अज्ञात महिला की हत्या की गई होगी।

सदर थाने के प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा, 'महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं और प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।'

हाल ही में उसकी शादी टीकाराटोली में एक व्यक्ति से हुई थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा, 'महिला के चेहरे और सिर पर चोट के कुछ निशान थे। पुलिस उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है। रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article