अकोला में BJP के विजयी उम्मीदवार पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती, इलाके में हड़कंप
- Reported by: Rakesh Kamal Trivedi
- Updated Jan 17, 2026, 07:36 AM IST
सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। हालांकि, इस हमले के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मामला राजनीतिक रंजिश से जुड़ा हो सकता है।
भाजपा विजेता उम्मीदवार शरद श्रीराम तुरकर। तस्वीर-इंस्टाग्राम
BJP candidate attacked in Akola : अकोला में वार्ड नंबर दो से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विजयी उम्मीदवार शरद श्रीराम तुरकर पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विजय रैली के बाद जब शरद तुरकर अपने वार्ड क्षेत्र में मौजूद थे, तभी अचानक उन पर हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे शरद तुरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में शरद का इलाज जारी
हमले के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। हालांकि, इस हमले के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मामला राजनीतिक रंजिश से जुड़ा हो सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए चुनाव में शरद तुरकर ने कांग्रेस उम्मीदवार को पराजित कर जीत दर्ज की थी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
हमला राजनीतिक रंजिश का नतीजा-पुलिस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी हार के लिए शरद तुरकर को जिम्मेदार ठहराते हुए नितिन राऊत ने उन पर हमला किया। इस हमले में शरद तुरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है। इस बीच, भाजपा विधायक रणधीर सावरकर ने इसे पार्टी के अंदरूनी विवाद का मामला बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस इस हमले को राजनीतिक रंजिश का नतीजा मान रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।