शहर

Aonla Lok Sabha Election 2024 : आंवला सीट का इतिहास, खिलेगा कमल या साइकिल पकड़ेगी रफ्तार ? जानें कब है मतदान कब आएगा परिणाम

Aonla Lok Sabha Chunav 2024 Polling Date, यूपी लोकसभा चुनाव 2024: यूपी की 80 सीटों में से आंवला सीट पर अबतक 15 बार लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। इस सीट पर पिछले तीन पंचवर्षी से भाजपा का कब्जा है। हालांकि, इस बार समीकरण कुछ बदले से नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि 7 मई को होने वाले मतदान से पहले इस सीट का राजनीतिक इतिहास क्या रहा है। साथ ही जानेंगे कि इस बार कौन कैंडिडेट किस पर भारी पड़ रहा है।

Image

आंवला लोकसभा चुनाव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

BJP vs SP in Aonla Lok Sabha Election 2024 and Poll Date : उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर अपना कब्जा जमाने के लिए पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। फिलहाल, सात चरणों में होने वाले चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं। शेष पांच चरणों के लिए अभी घमासान बाकी है। शेष बची सीटो में से आंवला सीट पर भी तीसरे चरण में 07 मई को वोटिंग होनी है। इस सीट के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक यहां 15 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। इस सीट पर पहली बार हिंदू महासभा ने जीत दर्ज की थी। 1962 के बाद सिलसिला आगे बढ़ा और कांग्रेस, जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, जदयू और भाजपा ने भी अपना खाता खोला। जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) को तीन बार जीत नशीब हुई तो कांग्रेस, जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने दो-दो बार जीत हासिल की। इसके अलावा जदयू को एक बार ही जीत नशीब हुई। इस लोकसभा सीट से मेनका गांधी (Maneka Gandhi) भी दांव आजमा चुकी हैं। मौजूदा वक्त में ये सीट बीजेपी के कब्जे में है। भाजपा ने सिटिंग सांसद धर्मेंद्र कश्यप (Dharmendra Kashyap) को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में भेजा है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने नीरज मौर्य (Neeraj Maurya) को प्रत्याशी घोषित किया है। तो आइये जानते हैं 1962 में अस्तित्व में आई इस सीट का राजनीतिक इतिहास (Aonla Political History) कैसा रहा है और यहां की जनता ने किसको-कितनी बार चुनकर संसद तक पहुंचाया है।

आंवला सीट का जातीय समीकरण

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नीरज मौर्य आंवला सीट से लोकसभा प्रभारी भी हैं। नीरज की बात करें तो वे शाहजहांपुर के जलालाबाद विधानसभा सीट पर बसपा से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। अबकी बार बसपा ने सत्यवीर पर दांव खेला है। इस सीट का जातीय समीकरण बेहद दिलचस्प है। इस सीट पर मुस्लिम, अनुसूचित जाति , यादव, कश्यप, मौर्य और ठाकुर समाज के लोग प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते हैं। यहां करीब साढ़ें 5 लाख मुस्लिम और अनुसूचित जाति वोटर हैं, जबकि मौर्य और कश्यप ढाई-ढाई लाख हैं। इसके अलावा क्षत्रिय 2 लाख, यादवों की संख्या पौने दो लाख और ब्राम्हाण मतदाता करीब डेढ़ लाख हैं। राजनीति के जानकार और जमीन पर काम करने वालों का मानना है कि इस बार भाजपा उम्मीदवार को सपा प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिल सकती है। मौर्य और कश्यप वोटरों को देखें तो दोनों प्रत्याशियों का पलड़ा भारी है। उधर, मुस्लिम और यादवों की संख्या मिलाकर साढ़े पांच लाख पहुंच रही है। अगर, मुस्लिम वोटर बसपा की तरफ झुकाव न करके सपा के साथ आते हैं तो समीकरण बदल सकते हैं।

आंवला सीट मुख्य उम्मीदवार ( Key Condidate of Aonla Seat)

    धर्मेंद्र कश्यप (Dharmendra Kashyap)/NDA

  • नीरज मौर्य (Neeraj Maurya)/ INDIA
  • सत्यवीर (Satyaveer)/BSP
  • नीरज मौर्य का इतिहास

    नीरज मौर्य शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में जलालाबाद सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। 2007 में उन्होंने सपा के राममूर्ति वर्मा और 2012 में सपा के ही शरदवीर सिंह को पटखनी दी थी। हालांकि, 2017 आते-आते समीकरण बदल चुके थे और इस बार सपा के शरदवीर सिंह से उन्हें पराजय झेलनी पड़ी। 2022 के विधानसभा चुनाव में नीरज मौर्य बतौर सपा प्रत्याशी भाजपा के हरि प्रकाश से मामूली 4 हजार के अंतर से हार गए।

    बसपा से भाजपा फिर सपा के हुए नीरज

    अक्तूबर 2017 में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। फिर 2022 में नीरज भाजपा से पाला बदलकर साइकिल पर सवार हो गए। जानकारी है कि एलएलबी पास नीरज मौर्य दलित और पिछड़ों की राजनीति को लेकर एक किताब लिख चुके हैं।

    आंवला सीट

    आंवला सीट

    आवंला लोकसभा सीट से अब तक सांसद (MP From Aonla Lok Sabha Seat)

    आंवला लोकसभा चुनाव सालविनर प्रत्याशी/पार्टीरनरअप प्रत्याशी/ पार्टी
    1962बृजराज सिंह (कांग्रेस प्रत्याशी की जानकारी प्राप्त नहीं
    1967 सावित्री श्याम ( कांग्रेसबृजराज सिंह (जनसंघ)
    1971सावित्री श्याम ( कांग्रेसबृजराज सिंह (जनसंघ)
    1977बृजराज सिंह (जनता पार्टी)सावित्री श्याम ( कांग्रेस
    1980जयपाल सिंह- जनता पार्टी (सेक्यूलर) संतोष कुमारी पाठक (कांग्रेस)
    1984कल्याण सिंह (कांग्रेस पार्टी)जयपाल सिंह
    1989 राजवीर सिंह (भाजपा) जयपाल सिंह
    1991राजवीर सिंह (भाजपा) रमा कश्यप (कांग्रेस)
    1996सर्वराज सिंह (सपा)राजवीर सिंह (भाजपा)
    1998राजवीर सिंह (भाजपा)सर्वराज सिंह (सपा)
    1999सर्वराज सिंह (सपा)राजवीर सिंह (भाजपा)
    2004सर्वराज सिंह (जदयू)राजवीर सिंह (सपा)
    2009मेनका गांधी (भाजपा)धर्मेंद्र कश्यप (सपा)
    2014धर्मेंद्र कश्यप (भाजपा)रुचि वीरा (सपा+बसपा)
    2019धर्मेंद्र कश्यप (भाजपा)रुचि वीरा (सपा)
    ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

    इतने मतदाता करते हैं भाग्य का फैसला

    2019 के आंकड़ों के मुताबिक, आंवला लोकसभा सीट क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या करीब 17 लाख के आसपास है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8, 08,183 थी और महिला मतदाताओं की संख्या 9,77,335 थी। इसके अलावा थर्ड जेंडर की संख्या 87 थी।

    आंवला सीट पोलिंग-परिणाम तारीख (Aonla Seat Voting Result Date)

    आंवला सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होंगे और पूरे देश के साथ 4 जून को ही परिणाम आएंगे।

    आंवला निर्वाचन क्षेत्र पिछला लोकसभा चुनाव परिणाम: 2019 (Aonla Seat Voting Result 2019)

    आपको बता दें कि 2014 से 2019 तक भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप लगातार चुनाव जीत रहे हैं। धर्मेंद्र 2019 में 50 फीसदी यानी 5, 37, 675 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रुचि वीरा को 423932 मत हासिल हुए थे।

    आंवला निर्वाचन क्षेत्र पिछला लोकसभा चुनाव परिणाम: 2014

    (Aonla Seat Voting Result 2014)

    2009 में सपा की टिकट पर चुनाव लड़े धर्मेंद्र कश्यप ने 2014 में भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। मोदी लहर (Modi Wave) में धर्मेंद्र कश्यप को बड़ी जीत नशीब हुई। धर्मेंद्र कश्यप को 4,09,907 वोट प्राप्त हुए थे, जबकि दूसरे नंबर रहे सपा के कुंवर सर्वराज सिंह को महज 271478 वोट ही नशीब हुए थे। वहीं, तीसरे नंबर बसपा की सुनीता शाक्य को 1,90,200 वोट मिले थे।

    Lok Sabha Election Poll List 2024 (लोकसभा चुनाव मतदान सूची 2024)

    Pushpendra kumar
    पुष्पेंद्र कुमारauthor

    पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

    और पढ़ें
    End of Article